स्वतंत्र देव सिंह बने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। स्‍वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन और प्रोटोकॉल मंत्री (राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार) हैं।
वर्तमान में वे इटावा और बुलंदशहर जिले के प्रभारी मंत्री होने के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश के प्रभारी भी हैं। स्‍वतंत्र देव सिंह को महेंद्र नाथ पांडे के केंद्रीय मंत्री बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद काफी दिनों से रिक्त था।