चंद्रकांत पाटिल बने महाराष्‍ट्र के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद इस्तीफा देने पर चंद्रकांत पाटिल को महाराष्‍ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष तथा मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।