रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को इंजीनियर दिवस पर प्रदान किया गया प्रतिष्ठित इंजीनियर अवार्ड

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को प्रतिष्ठित इंजीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार आज नई दिल्ली में इंजीनियर संस्थान द्वारा आयोजित 52वें इंजीनियर दिवस के अवसर पर उन्हें प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रदान किया गया। 52वें इंजीनियर दिवस की विषय-वस्तु परिवर्तन के लिए इंजीनियरिंग थीं।
इस अवसर पर इंजीनियर संस्थान के दिल्ली राज्य केन्द्र के अध्यक्ष दिनेश कुमार, इंजीनियर संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष शिशिर कुमार बनर्जी एवं कई अन्य गणमान्य इंजीनियर उपस्थित थे।