ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा में हुए शामिल

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में इन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा योगेश्वर दत्त को हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है। इनके अलावा इस अवसर पर बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।
योगेश्वर दत्त ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।