तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया जाएगा फिजिक्स का नोबेल प्राइज

नोबेल प्राइज कमेटी ने 2019 के फिजिक्स के नोबेल प्राइज की घोषणा आज कर दी है। इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया जाएगा।
नोबेल प्राइज कमेटी के अनुसार कनाडाई मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तीनों वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड का विकास और कॉस्मॉस में पृथ्वी के स्थान को समझने में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें पुरस्कार का आधा हिस्सा भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए जेम्स पीबल्स को और दूसरा आधा हिस्सा सूरज की तरह के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को साझा रूप से दिया जाएगा।