लिथियम आयन बैटरी के विकास के लिए दिया जाएगा रसायन विज्ञान का नोबेल प्राइज

नोबेल प्राइज कमेटी ने रसायन विज्ञान के लिए विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस बार तीन वैज्ञानिकों के संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल प्राइज दिया जाएगा।
नोबेल प्राइज कमेटी के अनुसार अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टेनली व्हिटिंघम और जापानी वैज्ञानिक अकीरा योशिनो को लिथियम आयन बैटरी के विकास के लिए नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।