झारखंड विधानसभा चुनाव- भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने विधानसभा की 81 सीटों में से 52 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
ज्ञात रहे कि झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से शुरू होगा। प्रथम चरण का मतदान 30 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को तथा पांचवें चरण का मतदान 19 दिसंबर को होगा। वहीं मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।