सफलता के लिए शुभ मुहूर्त में करें कार्य का शुभारंभ, पढें कब है सर्वार्थ सिद्धि योग

सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए समस्त कार्य सफल होते हैं।

इस सप्ताह 2 दिसंबर को सूर्योदय से सुबह 10:13 बजे तक तथा 3 दिसंबर को सुबह 11:20 बजे से 4 तारीख की दोपहर 12:07 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग है।

पं अनिल पांडेय के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए समस्त कार्य सफल होते हैं। किसी भी नये कार्य का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ मुहूर्त में करने से कार्य की सफलता की संभावना प्रबल हो जाती है।

वहीं उन्होंने बताया कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस सप्ताह 2 दिसंबर को शाम 5:04 बजे से 3 तारीख की शाम 5:22 बजे तक तथा 6 तारीख को शाम 4:11 बजे से रात 3:32 बजे तक भद्रा काल है।