आपको अगर कोई परेशानी या जिज्ञासा हो तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख खराब है। 17 और 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19, 20 और 21 तारीख भी ठीक है। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय जैसे पैसा इन्वेस्ट करना आदि 17 और 18 तारीख को करना चाहिए। 15 और 16 तारीख को महत्वपूर्ण निर्णय आप को नहीं लेना चाहिए। शासन से आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा अगर आप कोई बड़े काम की योजना बना रहे हैं, तो उस योजना को आप सफल कर सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिली थोड़े बहुत पैसे आने का योग है। आपके और स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु आपके जीवन साथी या प्रेमी प्रेमिका के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आप अपने तथा अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख ठीक है। 17 और 18 तारीख खराब है। 19, 20 और 21 तारीख सामान्य है। इस सप्ताह आपका भाग्य नरम गरम चलेगा। मूलतः आप जितना परिश्रम करेंगे, उससे थोड़ा ज्यादा प्राप्त करेंगे। अतः आपको परिश्रम पर यकीन करना चाहिए। शासन से आपको मदद मिलने की कम संभावना है। आपका स्वास्थ्य एवं आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिन जिन की शादी नहीं हुई है, उनकी शादी में बाधाएं आ सकती हैं, अतः वे सावधान रहें। अगर आपकी शादी नहीं हुई है और शादी के बारे में प्रयास चल रहे हैं तो आपको चाहिए कि आप हर बुधवार वर्ष भर काले कुत्ते को रोटी को खिलाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख बहुत अच्छी है। 17 और 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत खराब है। आपके अपने विशेष कार्य 15 और 16 तारीख को करना चाहिए। इसके विपरीत आपको 19, 20 और 21 तारीख को कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ नहीं देगा। परंतु थोड़ा बहुत धन कहीं से आएगा। 15 और 16 तारीख को आपके शासकीय कार्य हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके शत्रु आप से हार मान लेंगे। शादी ब्याह के कार्य में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपको कमर में दर्द या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस तरह की व्याधियों से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार को व्रत रखें तथा रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान की पूजा करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख ठीक है। 17 और 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19, 20 और 21 तारीख भी ठीक है। जिनकी शादी नहीं हुई है उनको इस सप्ताह प्रयास करने के उपरांत शादी तय हो सकती है। इसी प्रकार जो अपने प्रेम प्रसंगों में कुछ करना चाहते हैं, उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपके प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। इस सप्ताह आपको आंख में पीड़ा हो सकती है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। शासन में आपकी दखलंदाजी बढ़ेगी। आपके बच्चों को कष्ट हो सकता है। इसके निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख खराब है। 17, 18, 19, 20 और 21 तारीख ठीक है। सिंह राशि के जातकों का अपने अधिकारियों से विवाद हो सकता है। उसको समाप्त करने के लिए आपको चाहिए कि आप कम से कम बात करें। सिंह राशि के जातक जिनकी अभी शादी नहीं हुई है उनके लिए सही समय कुछ दिन बाद आने वाला है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। शत्रु बढ़ेंगे। पेट में पीड़ा हो सकती है। इन सब परेशानियों को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप प्रति दिन घर से निकलने के पहले माता-पिता जी का आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें। माता और पिता का आशीर्वाद ही आपको इन सब तकलीफों से बचा सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख बहुत अच्छी है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह तारीख अत्यंत उपयुक्त है। इस तारीख में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही सिद्ध होंगे। 17 और 18 तारीख बहुत खराब है। 19, 20 और 21 तारीख सामान्य है। आपके शत्रु इस बार आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। आपके बच्चे को कष्ट हो सकता है। इन सब बुराइयों से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख खराब है। 17 और 18 तारीख बहुत अच्छी है। तुला राशि के जातकों को अपने प्रेम प्रसंगों को ठीक से चलाने के लिए 17 और 18 तारीख का उपयोग करना चाहिए। 19, 20 और 21 तारीख बहुत खराब है। इस दिन आप को कोई भी विशेष निर्णय नहीं लेना चाहिए। आपका अपने जीवनसाथी प्रेमी या प्रेमिका से संबंध इस सप्ताह मधुर रहेंगे तथा आप अपने जीवनसाथी प्रेमी या प्रेमिका की बातों को मानने के लिए बाध्य होंगे। शासन से आपको ठीक-ठाक सहयोग मिलेगा। जनता में आप की प्रसिद्धि होगी। यह भी संभव है की जनता में जो आपके दुश्मन हैं उनको आप परास्त कर दें।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख ठीक है। 17 और 18 तारीख खराब है। 19, 20 और 21 तारीख सामान्य है। आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को करने के लिए 15 और 16 तारीख का उपयोग करें। इस दिन आप द्वारा किए गए प्रयासों को 70 प्रतिशत के आसपास सफलता मिलेगी। आपका पराक्रम इस सप्ताह बहुत बढ़ेगा। भाग्य से सप्ताह आपको सामान्य फायदा मिलेगा। राज्य में आप की कीर्ति फैलेगी। प्रेम प्रसंगों में अभी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है। इस तरह के झगड़ों से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप बुधवार के दिन राहु और केतु का जाप करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख बहुत अच्छी है। 17 और 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख बहुत खराब है। 19, 20 और 21 तारीख को आपको कोई रिस्क वाले काम नहीं करना चाहिए। बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उनकी पढ़ाई ठीक चलेगी। आपको भी बच्चों से लाभ प्राप्त होगा  कई रास्तों से धन आने का योग है। शत्रु प्रयास करने के उपरांत भी इस सप्ताह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, परंतु उनसे आपको सावधान रहना चाहिए, सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आप बृहस्पतिवार के दिन गाय की विशेष पूजा करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख ठीक है। 17 और 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19, 20 और 21 तारीख सामान्य है। सट्टा एवं शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए 17 और 18 तारीख बहुत उपयुक्त है। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह नरम गरम रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कई प्रेम प्रसंगों का योग भी है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 15, 16, 17 और 18 तारीख ठीक है। 19, 20 और 21 तारीख सामान्य है। इस सप्ताह आपको गर्दन और उसके ऊपर के अंग में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पेट की बीमारी भी आपको इस सप्ताह हो सकती है। अधिकारियों से कभी अच्छे और कभी बुरे संबंध रहेंगे। भाई-बहनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य सामान्य है। 15 और 16 तारीख को धन आने की उम्मीद है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन प्रातः काल भगवान  शिव जी का जल से रुद्राभिषेक करें करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 15 और 16 तारीख बहुत अच्छी है। 17 और 18 तारीख ठीक है। 19 ,20 और 21 तारीख सामान्य है। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय 15 और 16 तारीख को लेना चाहिए। 15 और 16 तारीख को आप के द्वारा किए गए सभी कार्य शत प्रतिशत रूप से सफल होंगे। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से विशेष रूप से सतर्क रहना है। इस सप्ताह आपको कई रास्तों से धन प्राप्ति की उम्मीद है। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। शारीरिक कष्ट होगा। उससे बचने के लिए आपको शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करना चाहिए और दान देना चाहिए।

Horoscope rashifal

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है।