मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 26 एवं 27 तारीख अच्छी है। 28, 29, 30 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा नहीं है। 30 तारीख के दोपहर के बाद से 31 तारीख और 1 तारीख बहुत अच्छी है। सरकारी कामकाज के लिए इस राशि के जातकों को 30, 31 और 1 तारीख प्रयास करना चाहिए। कर्मचारियों की अपने अधिकारियों से संबंध सामान्य रहेंगे तथा कर्मचारी अपने अधिकारी पर हावी भी रहेंगे। भाग्य अत्यंत अच्छा है। कुल मिलाकर यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा है। मेष राशि के जातकों को प्रातः काल तांबे के पात्र में भगवान सूर्य को जल अर्पण करना चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 26 एवं 27 तारीख अति उत्तम है। 28, 29 एवं 30 की दोपहर तक का समय सामान्य है। परंतु 30 तारीख की दोपहर के बाद से तथा 31 और 1 तारीख अच्छी नहीं है। पैसे की आवक में कमी रहेगी। शत्रुओं का जोर बढ़ेगा। पढ़ाई में बाधा आ सकती है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह गाय को रोटी खिलाना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 26 एवं 27 तारीख सामान्य है। 28, 29 एवं 30 तारीख के दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है एवं 30 तारीख के दोपहर के बाद से 31 और 1 तारीख सामान्य है। 30 तारीख दोपहर के बाद से और 31 और 1 तारीख को पैसे आने का योग है। व्यापारियों को चाहिए कि अगर कहीं उनकी उधारी पड़ी है, तो इन तारीख में पैसे वसूली हेतु प्रयास करें।कन्फ्यूजन के कारण इस सप्ताह आपके शत्रु बनेंगे। आपके लिए सबसे अच्छा है कि आप सुबह घर से निकलते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद ले। अगर माता-पिता साथ में नहीं रहते हैं तो उनसे दूरभाष पर आशीर्वाद लेने का प्रयास करें और अगर माता-पिता की मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम कर घर से बाहर निकले।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख खराब है। 28, 29 और 30 तारीख अच्छी है। 31 और 1 तारीख बहुत अच्छी है। कर्क राशि के जातकों को 31 और 1 तारीख को अपने लंबित कार्यों को करवाने का प्रयास करना चाहिए। कर्क राशि के जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है। कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। माता-पिता को अपने बच्चों का प्यार मिलेगा। भाग्य का सहारा नहीं मिलेगा। सभी काम मेहनत से ही होंगे। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप  करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख अच्छी है। 28, 29 और 30 तारीख की 3 बजे तक का समय ठीक नहीं है। 30 तारीख 3 बजे के बाद से लेकर 31 और 1 तारीख अच्छी है। शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों का उनके कार्यालय में अच्छा जोर चलेगा। जनप्रतिनिधियों का जनता में अच्छा प्रभाव रहेगा। शत्रुओं की वृद्धि होगी। धन की आवक बहुत कम होगी। शुक्र का जाप किसी अच्छे ब्राह्मण से करवाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 26 एवं 27 तारीख अच्छी नहीं है। इस दिन इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने की संभावना है। 28, 29, 30 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा है। पति-पत्नी में अच्छा सहयोग रहेगा। 30 तारीख की दोपहर के बाद से तथा 31 और 1 तारीख खराब है। सूर्य देव को प्रातः काल तांबे के पात्र से जल अर्पण करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख अच्छी है। 28 29 एवं 30 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 30 की दोपहर के बाद से 29 और 1 तारीख बहुत अच्छी है। पति-पत्नी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।पराक्रम में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों का जनता में प्रभाव पड़ेगा। शत्रु की संख्या में कमी आएगी। खर्चों में कमी आएगी। चिड़ियों को दाना चुगायें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख अच्छी हैं। 28, 29 एवं 30 तारीख की दोपहर तक का समय भी अच्छा है। 30 तारीख के दोपहर के बाद से 31 और 1 तारीख खराब है। पति और पत्नी में तनाव रह सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। पुत्र पुत्रियों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य कम साथ देगा। पैसे की आवक में कमी रहेगी। इस सप्ताह आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 28, 29, 30 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं की संख्या में कमी आएगी। सुख में वृद्धि होगी। लोहे की कोई चीज आप खरीद सकते हैं। शासन में आपका प्रभाव बढ़ेगा आपको चाहिए कि आप चीटियों को भोजन प्रदान करें। चंद्र राशि से राशिफल देखने वालों के लिए साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानियां बढ़ रही हो तो किसी अच्छे ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति हेतु उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख अच्छी है। 28, 29 एवं 30 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 30 तारीख की  दोपहर के बाद से 31 और 1 तारीख बहुत अच्छी है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। छात्रों को पढ़ाई में काफी परेशानी होगी। बच्चों का सुख माता-पिता को कम मिलेगा। पराक्रम में कमी आएगी। भाग्य ठीक है। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। चंद्र राशि से राशिफल देखने वालों के लिए साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानियां बढ़ रही हो तो किसी अच्छे ब्राह्मण से साढ़ेसाती की  शांति हेतु उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख बहुत अच्छी है। 28, 29, 30, 31 और 1 तारीख भी अच्छी हैं। राज्य पक्ष से किसी तरह की मत भिन्नता हो सकती है। धन की आवक बढ़ेगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। भाग्य साथ नहीं देगा। वाहन चलाते समय बहुत सावधान रहें। इस सप्ताह आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। चंद्र राशि कुंडली देखने वालों के लिए साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानियां बढ़ रही हो तो किसी अच्छे ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति हेतु उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 26 और 27 तारीख खराब है। 28, 29 और 30 तारीख की  दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 30 तारीख के दोपहर के बाद से तथा 31 और 1 तारीख भी अच्छी है। कर्मचारियों को अपने अधिकारियों से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन दुर्घटना हो सकती है, अतः सावधानी बरतें। भाग्य साथ देगा  घर से निकलने के पहले माता पिता का आशीर्वाद लें।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पांडेय
आसरा ज्योतिष, सागर
मध्यप्रदेश

यूट्यूब लिंक:
https://youtu.be/vsJs1KcbsyY