इस सप्ताह कब-कब बन रहा है सर्वार्थसिद्धि योग, देखें पूरी जानकारी

सनातन परंपरा में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में सभी महत्वपूर्ण कार्य मुहूर्त देखकर ही प्रारंभ किये जाते हैं। इसी परंपरा के तहत हर सप्ताह पड़ने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ करने के लिए सर्वथा उचित है।

ज्योतिषाचार्य पं अनिल पांडेय के अनुसार इस सप्ताह आज 2 नवंबर  को रात 10:48 बजे से रात के अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग है।

इसके अलावा 4 नवंबर को सूर्योदय से रात 2:30 बजे तक तथा 5 नवंबर को रात 3:40 बजे से 6 नवंबर को रात 4:20 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।

वहीं ज्योतिषाचार्य पं अनिल पांडेय ने बताया कि भद्रा काल में शुभ कार्य का आरंभ करना वर्जित माना गया है। इसलिए भद्रा काल में शुभ या कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह 3 नवंबर को दिन 11:45 बजे से रात 12:31 बजे तक भद्रा काल रहेगा। उसी प्रकार 6 नवंबर को रात 2:22 बजे से 7 नवंबर को दोपहर 2:10 बजे तक भद्रा काल है। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।