इस सप्ताह किस राशि में भ्रमण करेंगे सूर्य, क्या होगा आपकी राशि पर असर

इस सप्ताह चंद्रमा, सूर्य, मंगल, गुरू, शनि, शुक्र, बुद्ध और राहु अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। इसका राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। इस सप्ताह चंद्रमा 24 तारीख को सुबह 11:32 बजे से मीन का हो जाएगा। वहीं 26 तारीख को रात 10:28 बजे से चंद्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा।

वहीं 29 नवंबर को सुबह 10:18 बजे से चंद्रमा वृष राशि में पहुंचेगा। पूरे सप्ताह सूर्य वृश्चिक में, मंगल मीन में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र तुला राशि में और राहु वृष राशि में रहेंगे। बुद्ध 27 तारीख तक तुला राशि तथा 28 तारीख को प्रात: 7:14 बजे से वृश्चिक राशि में गमन करेंगे।

ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय ने बताया कि हम आपको बता चुके हैं इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में गमन करेगा। वृश्चिक राशि सूर्य की मित्र राशि है। इसके कारण मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि को लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि बृहस्पति मकर राशि में भ्रमण करेंगे। मकर राशि में बृहस्पति नीच के होते हैं। जिसके कारण उनकी शक्ति में काफी कमी आ जाती है। परंतु नीच भंग राजयोग बनने के कारण उनका यह भ्रमण सभी राशियों के लिए विशेषकर मेष राशि, वृष राशि, कर्क राशि, तुला राशि, धनु राशि और मकर राशि को लाभ देगा।

इन दोनों ग्रहों के अलावा शुक्र भी तुला राशि में भ्रमण करेंगेे। इसके कारण मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि को लाभ होगा।