मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। जिसमें से 7 और 8 तारीख बहुत अच्छी है। बिहार प्रान्त के मेष राशि के जातक जिनका इलेक्शन 7 और 8 तारीख को है वे निश्चित रूप से जीतेंगे। शत्रु कमजोर होंगे और परास्त भी होंगे। भाग्य बहुत अच्छा रहेगा। शासन में आप का दबदबा रहेगा।मेष  राशि के जातक जो ठेकेदारी या सप्लाई  का काम करते हैं, उनके लिए, बिल पास कराने हेतु 7 और 8 तारीख बहुत अच्छी है। पति या पत्नी से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। उनसे वार्तालाप करने में सावधानी बरतें। पूरे सप्ताह भगवान भास्कर को तांबे के पात्र में जल एवं थोड़ा चावल डालकर जल अर्पण करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 2, 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। शत्रुओं से सावधान रहें। वे आघात करने का प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका भाग्य एकाएक आपको फल दिलाएगा। राज्य से आप को निरंतर मदद मिलेगी। माता के प्रति सावधान रहें। वह बीमार हो सकती हैं। उनका ख्याल रखें। पुत्र भी बीमार हो सकता है। उसका भी ध्यान रखें। किसी अच्छे ब्राह्मणों से आपको शुक्र ग्रह की पूजा करवानी चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 2, 3 और 4 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा नहीं है। 4 तारीख के दोपहर के बाद से 5 और 6 तारीख बहुत अच्छी है तथा 7 एवं 8 तारीख भी ठीक है। मिथुन राशि के जातक जो बिहार में इलेक्शन लड़ रहे हैं, उनके लिए 7 तारीख का दिन बहुत अच्छा है। वे यह  इलेक्शन आसानी से जीत सकते हैं। पति-पत्नी से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। जनता में स्त्रियों का आपको बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। माताजी का विशेष ध्यान रखें। पुत्र से आपको कुछ मामूली विवाद हो सकता है। अपने अधिकारी से सतर्क रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय सामान्य है। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 एवं 6 तारीख ठीक नहीं है। 7 एवं 8 तारीख उत्तम है। कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को इलेक्शन लड़ रहे हैं उनको इस सप्ताह विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। बिहार और मध्य प्रदेश में 3 एवं 7 तारीख को इलेक्शन लड़ रहे जातकों के लिए सावधान रहने का समय है। पत्नी या पति के गर्दन में दर्द हो सकता है। भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 2 , 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा है। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 एवं 6 तारीख भी ठीक है। 7 एवं 8 तारीख ठीक नहीं है। इस सप्ताह पैसा कम आएगा।पराक्रम में कमी होगी। भाग्य सामान्य है। पुत्र से सुख मिलेगा। दुश्मन बनेंगे। पति-पत्नी का संबंध ठीक रहेगा। आप अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे जो कि उचित नहीं है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है ।विशेष रूप से 4 तारीख की दोपहर से 5 और 6 तारीख ज्यादा अच्छी है।  7 एवं 8 तारीख भी अच्छी है। 2 ,3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक आपका भाग्य आपका  साथ देगा। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 और 6 तारीख को शासन में लंबित काम आपके हो जाएंगे। अतः आप को चाहिए कि आपके जो भी काम शासन स्तर पर लंबित हैं उनको करवाने का प्रयास करें। 7 एवं 8 तारीख को धन प्राप्ति का योग। 3 तारीख को मध्य प्रदेश में तथा तीन और 7 तारीख को बिहार में होने वाले इलेक्शन में जो जनप्रतिनिधि खड़े हैं उनको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंधों में खराबी आ सकती है। पुत्रों से संबंध ठीक रहेंगे। पूरे सप्ताह गाय को रोटी खिलाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 एवं 6 तारीख ठीक है। 7 एवं 8 तारीख अति उत्तम है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। धन के आने में कमी आएगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। जनता में संबंध अच्छे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पूरे सप्ताह पंछियों को दाना दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 एवं 6 तारीख ठीक नहीं है। 7 और 8 तारीख सामान्य है। पत्नी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। धन की प्राप्ति सामान्य रूप से ही होगी। पराक्रम बढ़ेगा। घर से निकलते समय आवश्यक रूप से माता-पिता का आशीर्वाद लें। अगर माता-पिता साथ में नहीं रहते हैं तो दूरभाष पर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें और अगर वह स्वर्गवासी हो गए हैं तो उनके चित्र को प्रणाम कर ही घर से बाहर निकले।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 एवं 6 ठीक है। 7 और 8 पुनः ठीक नहीं है।  अधिकारियों से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। पति पत्नी के संबंध में ठीक रहेंगे। धन के एकाएक आने का योग है। आपको राहु ग्रह की शांति का उपाय करवाना चाहिए। अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। 4 तारीख की दोपहर के बाद से 5 एवं 6 तारीख खराब है। 7 और 8 तारीख बहुत अच्छी है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अच्छे प्रयोजन में धन खर्च का योग है। राज्य से संबंध ठीक नहीं रहेंगे। भाग्य साथ  देगा। जिसके कारण बहुत सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर  जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें। चंद्र राशि राशिफल देखने वालों के लिए साढ़ेसाती चल रही है। अतः यदि कष्ट की मात्रा बढ़ रही हो तो साढ़ेसाती की शांति का उपाय किसी योग्य ब्राह्मण से कराएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख अच्छी है। 5 एवं 6 भी ठीक है। 7 एवं 8 तारीख अच्छी नहीं है। खर्चे में इस सप्ताह कमी आएगी। व्यापार में लाभ होगा। भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। आपको कोई भी लाभ प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पूरे सप्ताह गाय को रोटी खिलाएं। चंद्र राशि कुंडली देखने वालों के लिए साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति हेतु उपाए करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 2, 3 एवं 4 तारीख अच्छी है। 5 एवं 6 बहुत अच्छी है।  7 एवं 8 तारीख भी ठीक है। पति या पत्नी को कष्ट होने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शासन में आपका संबंध अच्छा रहेगा। अधिकारी आप से मित्रवत व्यवहार करेंगे। धन की आवक होगी। भाग्य से लाभ मिल सकता है। पीपल के पेड़ कि शनिवार के दिन परिक्रमा कर आटे का दीपक जलाएं।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पांडेय
आसरा ज्योतिष, सागर,
मध्य प्रदेश

नोट:
यह भविष्यफल लग्न कुंडली पर आधारित है। परंतु अगर लग्न बहुत कम डिग्री का हो या बहुत ज्यादा डिग्री का हो तो फिर चंद्र राशि के अनुसार भविष्यफल देखना चाहिए।