इस सप्ताह के प्रमुख व्रत और त्यौहारों में 13 अक्टूबर को पद्मिनी एकादशी का व्रत है। पद्मिनी एकादशी अधिक मास के शुक्ल पक्ष एकादशी को कहते हैं। अतः यह 3 साल में एक बार आती है। इसे अत्यंत पवित्र कहा जाता है।इस व्रत को करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

14 अक्टूबर को प्रदोष का व्रत है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। 15 अक्टूबर को शिव चतुर्दशी है तथा 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है। इसे बैठकी भी कहते हैं।

नवरात्रि में पहले  दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माँ शैलपुत्री राजा हिमालय की पुत्री हैं। इन्हें सती भी कहा जाता है। पूर्व जन्म की भांति इस जन्म में भी इनकी शादी भगवान शिव से हुई है। माँ शैलपुत्री वृषभ पर सवार हैं। इनके 2 हाथ हैं। एक हाथ में त्रिशूल है तथा दूसरे हाथ में कमल पुष्प है। माँ शैलपुत्री के दूसरे नाम पार्वती और हेमवती भी है।

18 अक्टूबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। इनके भी माँ शैलपुत्री की भांति दो हाथ हैं। एक हाथ में जप की माला है तथा दूसरे हाथ में कमंडल है। कुंडलिनी शक्ति जागृत करने के लिए माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। माँ दुर्गा का यह स्वरूप अनंत फल देने वाला है तथा इससे व्यक्ति के मानसिक शक्ति की वृद्धि होती है।

15 अक्टूबर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन भी कहा जाता है। डॉ कलाम भारत के 11 में राष्ट्रपति थे। 17 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती है। महाराजा अग्रसेन की जयंती अग्रवाल बंधुओं द्वारा मनाई जाती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग एक ऐसा समय काल है, जिसमें किए हुए कार्यों की सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। यह 17 अक्टूबर को 1:55 दिन से रात के अंत तक है।

भद्रा का समय खराब समय माना गया है, इस समय में कोई शुभ काम नहीं किए जाते हैं। 11 अक्टूबर 11:30 रात से 12 अक्टूबर के 10:54 दिन तक है। 14 अक्टूबर को 5:57 रात अंत से 15 अक्टूबर की 4:04 शाम तक है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 12 तारीख बहुत अच्छी है। 13 एवं 14 तारीख सामान्य है। 15 एवं 16 ठीक नहीं है तथा 17-18 तारीख अच्छी है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह काफी मेहनत के बाद धन की प्राप्ति होगी। कार्यालय में उनका प्रभाव रहेगा। ठेकेदार इत्यादि कार्य करने वाले अपने अधिकारियों पर प्रभावशाली रहेंगे। भाग्य बहुत अच्छा साथ देगा। शत्रु परास्त रहेंगे। राहु का मंत्र ॐ रां राहवे नमः का 10 माला प्रतिदिन जाप करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 12, 13, 14, 15 एवं 16 तारीख ठीक है। 17 एवं 18 तारीख  परेशानी वाली है। इस सप्ताह उनके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी साथ ही शत्रु प्रभावशाली भी हो सकते हैं। भाग्य यकायक साथ दे सकता है। धन प्राप्ति अत्यंत मेहनत के बाद होगी। जनता में वृष राशि के जनप्रतिनिधियों का असर कम रहेगा। बच्चों से अच्छा सहयोग मिलेगा।  जिनकी शादी नहीं हुई है वे राहु का जाप करवाएं। वृष राशि के समस्त जातक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 12, 13, 14, 15 एवं 16 तारीख अच्छी है। 17 और 18 तारीख भी ठीक है। मिथुन राशि के जातकों के लिए 15, 16 एवं 18 तारीख को मानसिक तनाव रहेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों की पढ़ाई में  व्यवधान आएंगे। बच्चों से विशेष सहयोग नहीं मिलेगा। एकाएक कोई यात्रा न करें। यात्रा करने के पहले पूरी तैयारी कर लें। भाग्य सामान्य है तथा कार्यालय में भी थोड़ी बहुत परेशानी रहेगी। समस इन समस्याओं को दूर करने के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन करें तथा हनुमान चालीसा का जाप करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 12 तारीख से अत्यंत अच्छी है। 13-14 तारीख सामान्य है। 15-16 तारीख को मानसिक कष्ट रहेग। 17-18 तारीख को भी मानसिक तनाव रहने की संभावना है। आपको भाग्य से एवं बच्चों से कोई विशेष उपलब्धि की आशा नहीं रखना चाहिए। आपका स्वास्थ्य इस हफ्ते ठीक रहेगा। इस सप्ताह आप गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 12, 13 एवं 14 तारीख को स्वास्थ्य उत्तम रहने की संभावना नहीं है। 15, 16, 17 एवं 18 तारीख को व्यर्थ की चिंताएं आपको परेशान करेंगी। जनप्रतिनिधियों को जनता से कम उम्मीद रखना चाहिए। बच्चों से भी आपको कष्ट संभावित है। भाग्य के भरोसे ना बैठे, मेहनत करें और सफलता पाएं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यालय में आप का सिक्का चलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। इस सप्ताह आप बंदरों को मंगलवार और शनिवार को केला खिलाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। 12 तारीख उत्तम है, 13 और 14 तारीख को परेशानियां रहेंगी। 15, 16, 17 एवं 18 तारीख भी ठीक है। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह जनता से अति उत्तम सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ नहीं देगा, मेहनत करके ही फल की प्राप्ति होगी। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना कम है। राहु का जाप आवश्यक रूप से करवाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 12 तारीख अत्यंत अच्छी है। 13 एवं 14 तारीख भी ठीक है, लेकिन 15-16 तारीख ठीक नहीं है। 17 एवं 18 तारीख सामान्य है। जनप्रतिनिधियों की जनता में दबंगई चलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ होने की संभावना है भाग्य के भरोसे ना बैठें। भाग्य ठीक करने के लिए हरे रंग की चीजों का दान करें। ओम बुं बुद्धाय नमः मंत्र का 10 माला जाप करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 12 तारीख ठीक है। 13 एवं 14 तारीख अत्यंत अच्छी है। 15, 16, 17, 18 तारीख सामान्य है। आप के खर्चे 18 तारीख से बढ़ जाएंगे। धन प्राप्ति होगी। शादी ब्याह में अड़चनें आएंगी। बच्चों से सहयोग मिलेगा। पंछियों को दाना डालें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत अच्छा है। 12 तारीख को छोड़कर बाकी सभी दिन अच्छे हैं। व्यर्थ के मानसिक तनाव होने की संभावना है। धन प्राप्ति की संभावना है, अगर आप शत्रुओं से सावधान रहेंगे तो शत्रु परास्त हो जाएंगे। सप्ताह के सातों दिन शिव जी का अभिषेक करें। चंद्र राशि के हिसाब से आपकी कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है, अगर विशेष परेशानी आ रही हो तो किसी अच्छे ज्योतिषी से इसका उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 12 तारीख अति उत्तम है। 13 एवं 14 तारीख ठीक नहीं है। 15, 16, 17 एवं 18 तारीख सामान्य है। कर्मचारियों को अपने अधिकारी से इस पूरे सप्ताह सहयोग नहीं मिलेगा बच्चों को कष्ट रहेगा छात्रों को उनकी पढ़ाई में बाधा आएगी चीटियों को दाना दें। चंद्र राशि के हिसाब से आपकी कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है। अगर विशेष परेशानी आ रही हो तो किसी अच्छे ज्योतिषी से इसका उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 12 तारीख ठीक नहीं है। 13, 14, 15, 16, 17 एवं 18 तारीख भी सामान्य है। 15 एवं 16 तारीख को मन पर कंट्रोल रखें। भाग्य सामान्य है तथा प्रशासन में आपका दखल बहुत अच्छा रहेगा। प्रातःकाल अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। चंद्र राशि के हिसाब से आपकी कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है। अगर विशेष परेशानी आ रही हो तो किसी अच्छे ज्योतिषी से इसका उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य विशेष ध्यान दें। किसी लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है प्रशासन में आपका दखल बहुत अच्छा रहेगा धन आने का योग है। प्रात काल सूर्य को जल अर्पण करें।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडेय
आसरा ज्योतिष, सागर,
मध्य प्रदेश

You tube link:
https://youtu.be/BntYxOpW2-Q