मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा है। इसका तात्पर्य है की मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा उनमें तेजी लाने का प्रयास करना चाहिए। मेष राशि के जातकों के लिए 30, 1, 4 और 5 तारीख बहुत अच्छी है। 2, 3 तथा 6 तारीख ठीक है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने साथी पति या पत्नी से बहुत ही प्यार मिलेगा। कार्यालय में अधिकारियों से बहुत सहयोग मिलेगा।बल्कि अधिकारी आप के दबाव में रहेंगे। शत्रु परास्त हो जाएंगे। आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार का व्रत रखकर उस दिन बृहस्पति देव का पूजन करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह 30 और 1 तारीख बहुत अच्छी है। 2 और 3 तारीख ठीक है। 4, 5 एवं 6 तारीख बहुत अच्छी है। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने पति या पत्नी से कम सुख मिलेगा। भाग्य यकायक साथ देगा। राज्य में आपकी प्रतिष्ठा होगी। शत्रु परास्त होंगे ।आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख बहुत कम ठीक है। 2 और 3 तारीख बहुत अच्छी है। 4, 5 और 6 तारीख ठीक है। इसका तात्पर्य है की जो दिन आपके बहुत अच्छे हैं उनमें आप अपने काम में तेजी लाने का प्रयास करें। कार्यालय में आपका अत्यंत सम्मान रहेगा।अगर आप अधिकारी हैं तो आपका अपने स्टाफ पर बेहतर कंट्रोल रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। बाल बच्चों से आपको सुख मिलेगा। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनकी पढ़ाई ठीक चलेगी। वाहन चालक वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जिससे एक्सीडेंट ना हो सके। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख ठीक है । 2 और 3 तारीख ठीक नहीं है। 4 और 5 तारीख बहुत अच्छी हैं।  6 तारीख सामान्य है। इसका तात्पर्य है की 4 और 5 तारीख को आपको अपने कामों में तेजी लाने का प्रयास करना चाहिए। आमदनी में कमी आएगी। पुत्र पुत्रियों से कम सुख प्राप्त होगा। जनता में आपका मान सम्मान बहुत बढ़ेगा। भाग्य आपका बहुत साथ देगा। पति या पत्नी से कम सुख मिलेगा। आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप घर से निकलने के पहले या प्रातः काल अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर ही निकले। अगर माता-पिता आपके साथ में नहीं रहते हैं तो उनसे दूरभाष पर आशीर्वाद लें। अगर उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम कर घर से बाहर जाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख बहुत अच्छी है। 2 और 3 तारीख सामान्य है। 4 और 5 तारीख ठीक नहीं है। 6 तारीख बहुत अच्छी है। इसका तात्पर्य है की 30, 1 और 5 तारीख को आप को अपने कामों में तेजी लाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यालय में आपका विवाद हो सकता है। जनता में आपका मान सम्मान बहुत बढ़ेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं में वृद्धि होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत रखें तथा हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनका दर्शन करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 30 और 1 तारीख सामान्य है। 2 और 3 तारीख बहुत अच्छी है। 4 और 5 तारीख ठीक है। 6 तारीख खराब है। इसका तात्पर्य है की 2 और 3 तारीख को आप को अपने कामों में तेजी लाने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ नहीं देगा। पति या पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन प्राप्ति का योग है।पराक्रम में अत्यंत वृद्धि होगी। बच्चों से सुख मिल सकता है। शत्रुओं में वृद्धि होगी। आपको चाहिए कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख कम अच्छी है। 2 और 3 तारीख ठीक है। 4 और 5 तारीख बहुत अच्छी है तथा 6 तारीख सामान्य है। इसका तात्पर्य है की 4 और 5 तारीख को आप को अपने कामों में तेजी लाने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य आपका सामान्य रहेगा।कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आपके सभी शत्रु इस सप्ताह परास्त हो जाएंगे। पुत्र पुत्रियों से आपको सुख प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। साथ ही आपके लिए आवश्यक है कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से राहु की शांति का उपाय करवाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख ठीक है। 2 और 3 तारीख खराब है। 4 और 5 तारीख सामान्य है तथा 6 तारीख बहुत अच्छी है। पति या पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है या संबंधों में परेशानी आ सकती है। पुत्र एवं पुत्री से आपको बहुत सुख प्राप्त होगा। धन प्राप्ति में कमी आएगी। आपको चाहिए कि आप पति या पत्नी के स्वास्थ्य के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख ठीक नहीं है। 2 और 3 तारीख बहुत अच्छी है। 4 और 5 तारीख भी ठीक नहीं है। 6 तारीख सामान्य है। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। एकाएक धन प्राप्ति हो सकती है। आपके शत्रु परास्त होंगे परंतु पूर्णतया समाप्त नहीं होंगे। पति पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य सामान्य रहेगा। आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना चुगायें।
जो राशिफल को चंद्र राशि के हिसाब से देखते हैं उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है।अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो आपको चाहिए कि आप योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख ठीक है। 2 और 3 तारीख ठीक नहीं है। 4 और 5 तारीख बहुत अच्छी है। 6 तारीख ठीक नहीं है। कार्यालय में आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे धन प्राप्ति का अच्छा योग है, भाग्य आपका साथ देगा पति और पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे आपको चाहिए कि आप चींटियों को आटा दे।
मकर राशि के जो जातक चंद्र राशि राशिफल देखते हैं उनके लिए साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो आपको चाहिए कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख ठीक है। 2और 3 तारीख भी सामान्य है। 4 और 5 तारीख ठीक नहीं है।6 तारीख बहुत अच्छी है। आपका भाग्य इस सप्ताह आपका बहुत साथ देगा।कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी।आपके अधिनस्थ आपकी बड़ी इज्जत करेंगे। जनता में आपका डर बढ़ेगा ।शत्रुओं में वृद्धि होगी। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।
कुंभ राशि के जातक चंद्र राशि से अपना राशिफल देखते हैं उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो आपको चाहिए कि आप किसी योग ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति का उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 30 और 1 तारीख ठीक है। 2 और 3 तारीख बहुत अच्छी है। 4 और 5 तारीख भी अच्छी हैं। 6 तारीख ठीक नहीं है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, झगड़े बढ़ेंगे। पति पत्नी के संबंध थोड़े कम ठीक रहेंगे। एक आयत धन प्राप्ति का योग है। आपको चाहिए कि आप घर से निकलने के पहले अपने माता पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। अगर वह आपके साथ नहीं रहते हैं तो दूरभाष पर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अगर उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम कर ही घर से बाहर निकले।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
सागर, मध्य प्रदेश