मेष राशि
मेष राशि के जातको के लिए 23 तारीख अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख ठीक नहीं है। 27 एवं 28 तारीख बहुत अच्छी है। इस तारीख में आपको अपने सभी लंबित कार्यों को कर लेना चाहिए। 29 तारीख भी ठीक है। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे तथा आपका वे बहुत साथ देंगे। पति पत्नी के संबंध में बहुत अच्छे रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। वाहन से खतरा है। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में अक्षत पुष्प डालकर प्रातः काल जल अर्पण करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 23 तारीख बहुत अच्छी है। वृष राशि वालों को 23 तारीख एवं 29 तारीख को अपने सभी पेंडिंग कार्य जो विभिन्न का कार्यालयों में लंबित हों, उनको करवाने का प्रयास करना चाहिए। 24, 25 एवं 26 तारीख ठीक है। 27 और 28 तारीख आपके लिए ठीक नहीं है। इस सप्ताह भाग्य आपका कभी साथ देगा कभी नहीं देगा। पति पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। शत्रुओं से भी सामंजस्य बनेगा। बच्चों का सुख नहीं मिलेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको नौकरी मिल सकती है। आपको इस सप्ताह गाय को घर की पहली रोटी खिलाना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 23 तारीख ठीक है। 24, 25 एवं 26 बहुत अच्छी है। 27 और 28 तारीख अच्छी है। 29 तारीख ठीक नहीं है। मिथुन राशि के ठेकेदारों को अपने बिलों को पास कराने के लिए 24, 25 एवं 26 तारीख को प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके शत्रु परास्त होंगे। वाहन से दुर्घटना का योग है। बच्चों से सुख मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। वाहन का सुख मिल सकता है। शनि देव का शनिवार के दिन विशेष पूजन करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 23 तारीख ठीक नहीं है। 24, 25 और 26 तारीख सामान्य है। 27 और 28 तारीख बहुत अच्छी है। 29 तारीख भी बहुत अच्छी है। 29 तारीख को धन प्राप्ति का योग भी है। भाग्य इस सप्ताह आपका बहुत साथ देगा। पति पत्नी के संबंध नरम गरम रहेंगे। जनता में आपको बहुत सम्मान मिलेगा। माताजी का प्यार भी आपको मिल सकता है। वाहन सुख मिलने का योग है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 23 तारीख अच्छी है। 24, 25 एवं 26 खराब है। 27 एवं 28 भी ठीक है। 29 तारीख बहुत ज्यादा अच्छी है। सिंह राशि के जातक जिन कार्यों में बहुत दिनों से असफल हो रहे हो उनको 29 तारीख को करने का प्रयास करना चाहिए। इससे उस कार्य में सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को जनता में बहुत मान सम्मान मिलेगा। अधिकारियों से उलझन बढ़ेगी। पति पत्नी का सहयोग अच्छा रहेगा। शत्रुओं की मात्रा में बहुत वृद्धि होगी। परंतु शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सिंह राशि के जातकों को चाहिए कि मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 23 तारीख खराब है। 24, 25 एवं 26 तारीख बहुत अच्छी है। 27 एवं 28 तारीख खराब है तथा 29 तारीख ठीक है। इस सप्ताह आपका भाग्य साथ नहीं देगा। पति पत्नी के संबंध बहुत अच्छे रहेंगे, परंतु हो सकता है कि आपकी ग्रह दशाओं की वजह से आपके जीवन साथी को कष्ट हो। अगर ऐसा होता है तो किसी अच्छे ब्राह्मण से अपनी कुंडली का विचार आवश्यक रूप से करवाएं। इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति होगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा। पुत्र पुत्रियों से आपको सुख प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चीटियों को आटा खिलाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 23 तारीख ठीक है। 24, 25 एवं 26 तारीख ठीक नहीं है। 27 और 28 तारीख अच्छी है। 29 तारीख खराब है। तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह वाहन दुर्घटना से सावधान रहने का समय है। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति होगी। जनता में उनका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में अधिकारियों से भी उनके संबंध ठीक रहेंगे। पशु पक्षियों से सुख मिलेगा। पुत्र पुत्रीयों से सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपको चाहिए कि आप राहु की शांति का उपाय करवाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 23 तारीख अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख भी ठीक है। 27 और 28 तारीख खराब है ।29 तारीख बहुत अच्छी है। इस राशि के जातकों को 29 तारीख का पूरा उपयोग अपने कार्यों को सिद्ध करने के लिए करना चाहिए। इस सप्ताह इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पति पत्नी में कठोर वार्तालाप हो सकते हैं। अतः इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इस सप्ताह आपका भाग्य अच्छा है। पुत्र और पुत्रियों से आपको सुख मिलेगा। इस सप्ताह आप को काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। 23 तारीख ठीक है। 24, 25 एवं 26 तारीख अच्छी है। 27 एवं 28 तारीख भी ठीक है। परंतु 29 तारीख खराब है। यह सप्ताह आपके शत्रुओं में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। धन की एकाएक प्राप्ति हो सकती है। जनता में आपको प्यार मिलेगा। कार्यालय में आपका झगड़ा बढ़ेगा। अतः कार्यालय में वार्तालाप करने में सावधानी बरतें।  इस सप्ताह आप चिड़ियों को दाना चुगवायें।
अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 23, 24, 25 और 26 तारीख ठीक है। 27, 28 एवं 29 तारीख बहुत अच्छी है। इस सप्ताह आपको थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में आपके संबंध अच्छे रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। आपको चाहिए कि आप दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की सभी तारीखें अच्छी हैं। अर्थात कुंभ राशि के जातकों के लिए पूरा सप्ताह अच्छा है। राज्य की तरफ से अर्थात अपने अधिकारियों से आपको सम्मान मिलेगा। अगर आपने नौकरी के लिए आवेदन दिया है। अगर उसका रिजल्ट आने वाला है तथा इस सप्ताह रिजल्ट आता है तो आप उस में सफल होंगे। भाग्य का इस सप्ताह साथ देगा जनता में लोग आपसे डरेंगे। धन की प्राप्ति होगी। खुशियों से आपको सुख नहीं मिलेगा। आपको चाहिए कि आप घर से निकलने के पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर निकले। अगर आप उनके साथ नहीं रहते हैं दूरभाष पर उनसे आशीर्वाद लें। अगर उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम कर ही घर से बाहर जाए।
अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 23 तारीख ठीक नहीं है। 24, 25, 26, 27 एवं 28 अच्छी है। 29 तारीख आपके लिए बहुत अच्छी है। इसी तारीख को आप अपने पुराने कार्यों को करवाने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य सप्ताह अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी यात्रा का भी योग है। परंतु लंबी यात्रा में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। खराब रास्तों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

यूट्यूब लिंक: https://youtu.be/BVjO5rbesQ0