मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह 9 और 10 तारीख ठीक है। 11 और 12 तारीख अच्छी नहीं है। 13, 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। परंतु 15 के दोपहर  के बाद का समय ठीक नहीं है। इस राशि के जातक जिनकी शादी अभी नहीं हो पाई  है, उनकी शादी तय होने का समय अब आ रहा है। अगले सप्ताह से शुक्र और सूर्य दोनों अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसके कारण विवाह के संयोग बनेंगे। इस पूरे सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। शासकीय कर्मचारियों का अपने अधिकारियों पर दबाव रहेगा। पूरे सप्ताह आप तांबे के पात्र में जल एवं अक्षत डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 9 एवं 10 तारीख बहुत अच्छी है। 11, 12 तारीख ठीक है, 13, 14 एवं 15 तारीख के दोपहर तक का समय अच्छा नहीं है। 15 तारीख को दोपहर के बाद से फिर ठीक समय प्रारंभ हो रहा है। इस सप्ताह पति पत्नी के बीच में संबंध कम ठीक रहेंगे। शत्रु प्रबल होंगे। बच्चों से लाभ नहीं मिलेगा। भाग्य कभी साथ देगा, कभी नहीं देगा। नौकरी में भी परेशानी रहेगी। आपको प्रातः काल सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल में अक्षत डालकर तांबे के पात्र से जल अर्पण करना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 9 और 10 तारीख ठीक है, 11 एवं 12 तारीख बहुत अच्छी है। 11 और 12 तारीख को आपको शासकीय अधिकारियों का अच्छा सहयोग भी मिलेगा। 13, 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय भी ठीक है। 15 तारीख की दोपहर के बाद से आपका समय ठीक नहीं है। पति-पत्नी का आपस में बहुत प्यार रहेगा। मिथुन राशि के जातक जो इलेक्शन में खड़े हैं, उनको 10 को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। शत्रु परास्त रहेंगे। वाहन में चलते समय& सावधानी बरतें। मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। परंतु 13, 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय अत्यंत अच्छा है। 15 तारीख की दोपहर के बाद का समय भी ठीक ही है। पत्नी को थोड़ी परेशानी है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। बच्चों से आपको परेशानी होगी। भाग्य विशेष साथ नहीं देगा। जनप्रतिनिधियों को जनता में परेशानी हो सकती है। भाइयों से भी दिक्कत हो सकती है। मंगलवार को व्रत रखें तथा हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। 9 और 10 तारीख अत्यंत अच्छी है। 11, 12, 13, 14 और 15 तारीख सामान्य है। कार्यालय में अधिकारियों से आपका विवाद हो सकता है। इस संबंध में सावधानी बरतें। वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें। पुत्र पुत्रियों से आपको सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। माता, पिता को कष्ट हो सकता है। धन की आवक नहीं होगी। पराक्रम में कमी आएगी।वकाले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 9 तारीख खराब है। 11 एवं 12 तारीख अत्यंत अच्छी है। 13, 14 और 15 तारीख सामान्य है। पति या पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। अधिकारियों से संबंध खराब रहेंगे।बच्चों का सुख मिल सकता है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। माताजी से संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 9 और 10 तारीख ठीक है। 11 और 12 तारीख खराब है। 13, 14 और 15 तारीख बहुत अच्छी है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं को आप अगले सप्ताह हरा सकेंगे। भाग्य कम साथ देगा।आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन कर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 9 एवं 10 तारीख बहुत अच्छी है। इस तारीख में उनके द्वारा किए गए प्रयासों में शत प्रतिशत सफलता मिलेगी। 11 और 12 तारीख भी ठीक है, परंतु 13, 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है । 15 तारीख की दोपहर के बाद का समय ठीक रहेगा। पति और पत्नी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। साथ ही आपस में विशेष वार्तालाप करने का प्रयास करें। बच्चों से सुख नहीं मिल पाएगा। शत्रु परास्त होंगे। धन आएगा। आपसे जलने वाले परास्त होंगे। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए और 10 तारीख ठीक है। 11 और 12 तारीख बहुत अच्छी है। 13, 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक है। परंतु 15 तारीख की दोपहर के बाद का समय खराब है। आपको अपने अधिकारियों से एवं जनता से दोनों से सहयोग नहीं मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी को कष्ट होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह घर से निकलने के पहले माता-पिता के पैर छूकर ही घर से बाहर निकले और अगर माता-पिता आपके साथ नहीं रहते हैं तो उनसे दूरभाष पर ही आशीर्वाद लेवें। अगर माता-पिता की मृत्यु हो गई है तो उनके चित्र को प्रणाम का ही घर से बाहर जाए। अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 9 और 10 तारीख अच्छी नहीं है। 11 एवं 12 तारीख ठीक है। 13, 14 एवं 15 तारीख बहुत अच्छी है। इस सप्ताह भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिलेगी। व्यापार में सही निर्णय लें । आप के खर्चे बढ़ेंगे। बच्चों से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा विद्यार्थियों की पढ़ाई ठीक नहीं चलेगी। पूरे सप्ताह गाय को रोटी खिलाएं। अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 9 और 10 तारीख ठीक है। 11 और 12 तारीख ठीक नहीं है। 13 ,14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय भी ठीक है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।शत्रुओं में वृद्धि होगी। धन की आवक में कमी हो सकती है। भाग्य मामूली साथ देगा। आपको चाहिए कि आप दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर जाकर सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें। अगर आप चंद्र राशि राशिफल देखते हैं तो आपके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है ।अगर कष्ट बढ़ रहे हो तो किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती के शांति का उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 9 और 10 तारीख खराब है। 11 और 12 तारीख ठीक है। 13 14 एवं 15 तारीख की दोपहर तक का समय भी खराब है। स्वास्थ्य में खराबी रहेगी। भाइयों से कष्ट होगा। भाग्य सामान्य है, पति या पत्नी का स्वास्थ खराब हो सकता है। कृपया इसका ध्यान रखें। वाहन में बैठते समय सावधान रहें। गाय को आप हरा चारा खिलाएं।

जय माँ शारदा
पं अनिल कुमार पाण्डेय
ज्योतिषाचार्य, स्टेट बैंक कॉलोनी
मकरोनिया , सागर,
मध्य प्रदेश