Tuesday, April 16, 2024
Homeभारतशेयर बाजार में गिरावट का रुख, 208 अंक नीचे आया सेंसेक्स

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, 208 अंक नीचे आया सेंसेक्स

दीवाली के एक दिन पहले आज के शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अनेक दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 208 अंकों की गिरावट है और यह 43,149 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 57 अंक टूटकर 12634 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 30 के सिर्फ 9 शेयर हरे निशान में हैं, जबकि 21 लाल निशान में हैं।

आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आईटी और फार्मा शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में से 8 इंडेक्स में लाल निशान पर हैं, सिर्फ 3 इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के सिर्फ आईटी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में तेजी है।

टॉप न्यूज