शुरुआती बढ़त के बाद धड़ाम हुए शेयर बाजार, 136 अंक गिरा सेंसेक्स

घरेलू शेयर बाजार में कारोबार में आई शुरुआती बढ़त अस्थाई साबित हुई और बाजार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज हुई।

सेंसेक्स में 136 अंकों की गिरावट रही और यह 39614 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 282 अंकों की कमजोरी के साथ 11642 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के सेंसेक्स 30 के 13 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 6 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।