गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, 540 अंक नीचे आया सेंसेक्स

घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख रहा और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स आज 540 अंक नीचे आकर 40146 के स्तर पर बंद हुआ है।

वहीं निफ्टी भी करीब 163 अंक टूटकर 11768 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ गई, वहीं निफ्टी भी 1 प्रतिशत से ज्यादा टूटा।

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 22 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी के सभी प्रमुख 11 इंडेक्स में से 11 इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।