फिल्मफेयर अवार्ड्स की घोषणा: तापसी बेस्ट एक्ट्रेस, इरफान को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

Filmfare Awards

कोरोना वायरस से उपजे हालातों के बीच वर्ष 2020 के फिल्मफेयर अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। 66वें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिवंगत इरफान खान को मिला है। ये अवार्ड उन्हें फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियमÓ के लिए दिया गया है।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) अवार्ड मिला है और अलाया फर्नीचरवाला को बेस्ट डेब्यू (फीमेल) अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्हें ये अवार्ड फिल्म ‘जवानी जानेमनÓ के लिए दिया है।

बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवार्ड तापसी पन्नू और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवार्ड तिलोत्मा शोम को मिला है. तापसी को फिल्म ‘थप्पड़Ó और तिलोत्मा को ‘सरÓ के लिए मिला है. इनके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड सैफ अली खान को दिया गया है।

बेस्ट फिल्म: थप्पड़
बेस्ट डायरेक्ट: ओम राउत (तन्हाजी: द अनसंग वारियर)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): प्रतीक वत्स (ईब आल्लय ऊ!)
बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल): इरफान (अंग्रेजी मीडियम)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): अमिताभ बच्चन (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल (फीमेल): तापसी पन्नू (थप्पड़)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): तितोल्मा शोम (सर)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): सैफ अली खान (तन्हाजी: अनसंग वारियर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल): फारूक जाफर (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट स्टोरी: अनुभव सुशीला सिन्हा और मृनमयी लागू वैकुल (थप्पड़)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: रोहेना गेरा (सर)
बेस्ट डायलॉग: जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: राजेश कृष्णन (लूटकेस)
बेस्ट डेब्यू फीमेल: अलाया फर्नीचरवाला (जवानी जानेमन)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम: प्रीतम (लूडो)
बेस्ट लिरिक्स: गुलजार (छपाक-छपाक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): राघव चैतन्य (एक टुकड़ा धूप-थप्पड़)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): असीस कौर (मलंग-मलंग)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- इरफान खान