नए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ग्रहण किया पदभार

भारत के नए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही राजीव कुमार भी अब मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ गए हैं।

19 फरवरी 1960 को जन्मे राजीव कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 36 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत सरकार को अपनी सेवाएं देने के दौरान राजीव कुमार ने केंद्र के साथ-साथ बिहार एवं झारखंड के अपने राज्य कैडर में विभिन्न मंत्रालयों में काम किया है।