Friday, April 26, 2024
Homeभारतभाजपा का बड़ा हमला: कांग्रेस ने चोकसी, राणा कपूर और ज़ाकिर से...

भाजपा का बड़ा हमला: कांग्रेस ने चोकसी, राणा कपूर और ज़ाकिर से लिये करोड़ो रूपये

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजीव गांधी ट्रस्ट के लिए पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी, यस बैंक के राणा कपूर और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के ज़ाकिर नाइक से करोड़ों रुपए का दान लिया है।

संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने राजीव गांधी ट्रस्ट को 10 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा ज़ाकिर नाइक ने भी 8 जुलाई 2011 को ट्रस्ट के नाम 50 लाख रुपये का चेक दिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में शामिल है। राजीव गांधी फाउंडेशन को कई लाख रुपये मेहुल चोकसी के फाउंडेशन से मिले हैं। पात्रा ने कहा कि चोकसी के नाम पर गीतांजलि ग्रुप है। इसके अंतर्गत एक और कंपनी आती है, मेसर्स नवीराज एस्टेट्स नाम की कंपनी ने 29 अगस्त 2014 को राजीव गांधी फाउंडेशन को चेक नंबर 676400 के माध्यम से 10 लाख रुपये दान किए।

संबित पात्रा ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार है, वहां-वहां कांग्रेस का नाम आता है। राजीव गांधी फाउंडेशन की कहानी कालाधन और अपराधियों के संरक्षण की कहानी है। ये डोनेशन साजिशन की गई थी। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने डोनेशन किया था। चोकसी ने फाउंडेशन को कई लाख रुपये दिए। पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड का पैसा इस तरह कांग्रेस के फाउंडेशन में दान में जाता है।

संबित पात्रा ने कहा कि ज़ाकिर नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन मैसर्स हारमोनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से राजीव गांधी ट्रस्ट को पैसा दिया गया। मैसर्स हारमोनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 50 करोड़ रुपये 2012 से 2016 के बीच राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर दिए गए। वहीं आईआरएफ ने 64.86 और 75 करोड़ रुपये 2003-04 और 2016-17 के बीच दिए। इसकी प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच की जा रही है। इससे कांग्रेस को पैसा दिया गया है। जब पकड़े गए तो फाउंडेशन से पैसा उसी बैंक के दूसरे अकाउंट में भेजा गया।

संबित पात्रा ने कहा कि राणा कपूर यस बैंक स्कैम का आरोपी है। उसने दो करोड़ रुपये की एक पेंटिंग खरीदी थी। 14 सितंबर 2016 में राणा कपूर ने भी 9.45 लाख रुपये का फंड यस बैंक के फंड से राजीव गांधी फाउंडेशन को ट्रांसफर किए। ये किसी का पर्सनल फंड नहीं था, बैंक का पैसा था, जो कांग्रेस को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि एनएससीएल घोटाले के आरोपी जिग्नेश शाह ने भी 50 लाख का डोनेशन दिया।

टॉप न्यूज