स्नेहा किरण को आरएसएस ने नियुक्त किया अररिया की जिला संयोजिका

पीपुल्स पॉवर बिहार प्रवक्ता और अशोका साहित्य अकादमी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति स्नेहा किरण को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अररिया की जिला संयोजिका (प्रसार विभाग, राष्ट्रवादी धारा बिहार प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया है।
रेणु माटी की बिटिया, जानी-मानी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा किरण अपने संगठन के माध्यम से लंबे समय से समाज के वंचित लोगों, खासतौर पर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही हैं। इनकी नियुक्ति पर स्वजनों ने इस महती जिम्मेदारी के उचित निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी है।