वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि बुधवार की रात जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार की सुबह स्वीकार कर लिया और इसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाये जाने के आदेश जारी किए।

मनोज सिन्हा ने 2014 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीता था। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी के सबसे बड़े चेहरों में से एक रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने रेल राज्यमंत्री समेत कई भूमिकाएं निभाई थी।