इस सप्ताह चंद्रमा 19 अप्रैल को दिन में मिथुन राशि में रहेंगे तथा रात 7:57 बजे से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा 21 अप्रैल को 3:29 बजे रात राशि सिंह राशि में और 24 तारीख को 8:36 बजे दिन से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे सप्ताह सूर्य बुध और शुक्र मेष राशि में मंगल मिथुन राशि में गुरु कुंभ राशि में शनि मकर राशि में और राहु वृष राशि में भ्रमण करेंगें। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में है, यहां यह उच्च का होता है। सूर्य की स्थिति मिथुन कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदाई है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 19 तारीख ठीक है। 20 और 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22 और 23 तारीख भी अच्छी है तथा 24 और 25 तारीख खराब है। विशेष कार्यों के लिए 20 एवं 21 तारीख बहुत उपयुक्त है। इस सप्ताह आपको शासन से एकाएक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध एवं शादी ब्याह के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है, परंतु किसी बड़े व्यक्ति के असहयोग से मामला बिगड़ सकता है। अतः आपको इस संबंध में बहुत सतर्क रह कर कार्य करना है। गलत रास्तों से धन आने का  योग है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शत्रुओं से बचने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की आराधना करना चाहये। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार। सप्ताह का रत्न पुखराज या सनैला। राशि रत्न मूंगा।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 19, 20 और 21 तारीख अच्छी है। 22 और 23 तारीख विशेष रूप से अनुकूल है। विशेष कार्यों के लिए 22 और 23 तारीख का सहारा लें। 24 और 25 तारीख भी ठीक है। इस प्रकार पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा है। आपको और आपके जीवनसाथी को  शारीरिक कष्ट हो सकता है। शासन आपको सहयोग करेगा परंतु सहयोग की मात्रा अत्यंत अल्प होगी । भाग्य एकाएक आपका साथ दे सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत, तांबे के पात्र में जल चावल एवं लाल पुष्प डालकर गायत्री मंत्र या सूर्य देव के मंत्र के साथ सूर्य देव को जल अर्पण करें। सप्ताह का सबसे उपयुक्त  दिन शुक्रवार है।  सप्ताह का रत्न पुखराज या सनेला। राशि रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 19 तारीख बहुत अच्छी है। 20, 21, 22 एवं  23 तारीख भी उपयुक्त है। 24 और 25 तारीख अत्यंत अनुकूल है। आप द्वारा  19, 24 एवं 25 तारीख को किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत कार्य सफल होंगे। समय की अनुकूलता को देखकर कार्य करने से सफलता में वृद्धि होती है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। यह धन व्यापार या किसी अन्य स्रोत से भी प्राप्त हो सकता है। आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रुओं में वृद्धि होगी। वाहन दुर्घटना का योग है। भाग्य ठीक रहेगा। आपको चाहिए कि आप इस पूरे सप्ताह घर से निकलने के पहले माता पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें। सप्ताह का अनुकूल दिन सोमवार। राशि रत्न पन्ना। सप्ताह का रत्न पुखराज या सनेला।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 19 तारीख प्रतिकूल है। 20 और 21 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 22, 23, 24 एवं 25 तारीख उपयुक्त हैं। आपको अपने कार्य 20 एवं 21 तारीख को करना चाहिए। वहीं 19 तारीख को आपको विशेष कार्यों को टालना चाहिए। पिताजी एवं शासन से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु परास्त हो सकते हैं। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट को दूर करने के लिए आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। आपका राशि रत्न मोती। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 19 तारीख लाभदायक है। 20 और 21 तारीख हानिकारक है। 22 और 23 तारीख बहुत लाभदायक है। 24 और 25 तारीख अनुकूल है। आपके द्वारा 20 और 21 तारीख को किए गए कार्यों में असफलता की संभावना है। 22 और 30 तारीख को आप द्वारा किए गए कार्यों में से कम से कम 90 प्रतिशत कार्यों में सफलता होगी। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। नौकरी में कोई परेशानी आ सकती है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके लिए यह अच्छा समय है। अगर वे प्रयास करेंगे तो उनकी शादी तय हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आपको चाहिए कि आप बुधवार को काले कुत्ते को रोटी  खिलाएं। इस सप्ताह आपका शुभ दिन बृहस्पतिवार है। आपका राशि रत्न माणिक्य है तथा सप्ताह का रत्न मूंगा है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 20 और 21 तारीख भी शुभ है। 22 और 23 तारीख अत्यंत हानिकारक है। 24 और 25 तारीख अति उत्तम फल देने वाली है। आपको चाहिए कि आप 19, 24 और 25 तारीख का उपयोग अपने लाभकारी कार्यों हेतु करें। 20 एवं 21 तारीख को आप द्वारा किए गए कार्यों में  हानि की संभावना है। इस सप्ताह कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी। भाग्य आपके अनुकूल नहीं रहेगा। पुत्रियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में कमी होगी। जनता में सम्मान मिलेगा।आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार। सप्ताह का रत्न मोती राशि रत्न पन्ना।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई है। 19 तारीख आपके लिए शुभ है 20 और 21 तारीख आपके लिए अत्यंत लाभदायक है। आप को 20 एवं 21 तारीख को किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत से ऊपर कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। 22 और 23 तारीख ठीक है। 24 और 25 तारीख अत्यंत हानिकारक है। 24और 25 तारीख को आपको कम से कम कार्यों को करने का प्रयास करना चाहिए। इस तारीख को आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। कार्यालय में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन नहीं मिलेगा। जिन जातकों की शादी तय नहीं हुई है, उनकी शादी तय होने का यह सुनहरा समय आ रहा है। प्रयास करें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको चाहिए इस सप्ताह  घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड। आपका राशि रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 19 तारीख हानिकारक है। 20 और 21 तारीख ठीक है। 22 और 23 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 24 एवं 25 तारीख अच्छी है। 22 एवं 23 तारीख को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत से ऊपर कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। 19 तारीख को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से अधिकांश हो आप हानि उठाएंगे। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक या मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके प्रयासों से शत्रु समाप्त हो सकते हैं। वाहन या किसी अन्य चीज से आपको चोट लगने का खतरा है। आपको चाहिए क्या आप चोट से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड। आप का राशि रत्न मूंगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 20 और 21 तारीख अत्यंत हानिकारक है। इस दिन आप सभी कार्यों को टालने का प्रयास करें। 22और 23 तारीख अनुकूल है। 24 और 25 तारीख अत्यंत लाभदायक है। इस दिन आपको सफलता की उम्मीद 90 प्रतिशत से ऊपर है। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। व्यापार में हानि हो सकती है। पुत्र पुत्रियों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। छात्रों की पढ़ाई लिखाई अत्यंत अच्छी चलेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन चीटियों को खाना दे। सप्ताह का शुभ दिन रविवार। सप्ताह का शुभ रत्न मूंगा। राशि रत्न पुखराज या सनेला।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 19 तारीख अशुभ है। 20 और 21 तारीख अत्यंत लाभदायक है। 22 और 23 तारीख हानिकारक है। 24 और 25 तारीख ठीक है। 20 और 21 तारीख को काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी तथा 22 और 23 को काम करने से आपको अधिकांश कार्यों में असफलता हाथ लगेगी। इस सप्ताह जनता में आपका यश बढ़ेगा। आपको अपने अधिकारियों से इस सप्ताह कम समर्थन मिलेगा। आपके बच्चों को कष्ट हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। आपके या आपके जीवनसाथी के कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह  शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। सरकार का शुभ दिन बुधवार। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड। राशि रत्न नीलम।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 19 तारीख ठीक है 20 और 21 तारीख अत्यंत हानिकारक है। 22 से 25 तारीख अत्यंत लाभदायक है 24 और 25 तारीख अत्यंत अशुभ है। जिन जातकों  की शादी नहीं हुई है, उनके लिए शादी का बहुत अच्छा योग आ रहा है। प्रयास करने पर उनका विवाह तय हो सकता है। जिन जातकों का इस समय विंशोत्तरी दशा खराब होगी उनके एक्सीडेंट का खतरा भी है। धन का आते आते रुकने का योग है। भाई बहनों का बहुत अच्छा प्यार मिलेगा। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। इस सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार। सप्ताह का रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड। राशि रत्न नीलम।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 19 तारीख बहुत अच्छी है। 20 और 21 तारीख  लाभदायक है। 22 और 23 तारीख को आप जो भी काम करेंगे उनका परिणाम आपके लिए प्रतिकूल होगा। 24 और 25 तारीख अत्यंत लाभदायक है। इस सप्ताह आपके पास बहुत धन आने का योग है। व्यापार में फायदा होने का योग है। जनता में आपको समर्थन इस सप्ताह नहीं मिलेगा। भाई बहनों का प्यार इस सप्ताह आपको कम मिल पाएगा। आपकी खर्चे इस सप्ताह बहुत बढ़ेंगे।आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप राहु को शांत करने का उपाय करें। सप्ताह का  शुभ दिन सोमवार। इस सप्ताह का रत्न मूंगा। आपका राशि रत्न पुखराज।

Saptahik rashifal horoscope

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्मतिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।