मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन प्राप्ति का अच्छा योग है, अतः आपको इसके लिए सारे प्रयत्न करना चाहिए। इस सप्ताह की 3, 4, 5 और 6 मई की तारीख बहुत ही अनुकूल हैं, लेकिन 7, 8 और 9 तारीख कार्यसिद्धि के लिए अनुकूल नहीं हैं अतः इन तारीखों में महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपको शासन से सहयोग मिलेगा। आपके लग्न में इस समय उच्च के सूर्य विराजमान हैं, अतः आपको हर तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम बरतें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपके लिए सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार। आपका इस सप्ताह का रत्न है पुखराज या सनेला। लग्न राशि के हिसाब से आपको मूंगा पहनना चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि के अविवाहित जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ फलदायक है, विवाह हेतु इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए। साथ ही ये पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है और विशेष तौर पर इस सप्ताह की 5 और 6 तारीख को किये गए कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आपको अपना और जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाग्य इस सप्ताह आपका एकाएक साथ देगा, हालांकि धन प्राप्ति के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने से पहले माता और पिता जी से आशीर्वाद आवश्यक रूप से प्राप्त करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार। इस सप्ताह आपको पुखराज पहनने से लाभ होगा। आपका लग्न राशि रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड है।

मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ का उत्तम योग बन रहा है, भाग्य भी सामान्य रूप से आपका साथ देगा। आपके लिए इस सप्ताह की 5, 6, 7, 8 और 9 तारीख अत्यंत लाभकारी है, लेकिन 3 और 4 तारीख अनुकूल नहीं हैं, अतः इन तारीखों में महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, अतः ध्यान रखें। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा अर्चना का है करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार । सप्ताह का रत्न पुखराज। आपके लग्न के अनुसार रत्न पन्ना। रत्न धारण करने के पहले उसे टेस्ट अवश्य करें।

कर्क राशि
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के पास व्यापार से धन आने का शुभ योग बन रहा है। साथ ही शासन में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को परास्त कर देंगे। इस सप्ताह की 3 और 4 तारीख अति उत्तम है, अतः आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य इन्हीं तारीखों में निपटाने के प्रयास करना चाहिए। हालांकि 7, 8 और 9 तारीख भी लाभदायक है, लेकिन 5 और 6 तारीख में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, आपको पेट में पीड़ा हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें तथा उस दिन भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार। सप्ताह का शुभ रत्न पन्ना। आपका लग्न रत्न मोती है।

सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का भाग्य अत्यंत साथ देगा। वहीं जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए ये सप्ताह बहुत ही शुभ है। इस सप्ताह उनके प्रयास अवश्य सफल होंगे। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए 5 और 6 तारीख अति उत्तम है। इस सप्ताह कार्यालय आपकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी। नौकरी में सामान्य दिनचर्या ही रहेगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। जीवन साथी  से संबंध अच्छे रहेंगे। अगर बाधाएं आ रही हैं तो उनके समाधान के लिए आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह चीटियों को दाना दें। विवाह के इच्छुक जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। आपका लग्न रत्न  माणिक्य है। इस सप्ताह का शुभ दिन बुधवार।

कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह थोड़ा चुनौतियों भरा है। अगर आपके अतिआवश्यक कार्य कहीं अटके हैं तो उन्हें 7, 8 और 9 तारीख में निपटा लें, ये तारीखें वआपके लिए बहुत ही अनुकूल हैं। इस सप्ताह आपके कार्यालय में आपको असहयोग मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है, अतः सावधानी रखें। आपका भाग्य इस सप्ताह नरम-गरम रहेगा। इस सप्ताह आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आपके पेट में पीड़ा का योग है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। छात्रों के लिये ये सप्ताह उत्तम रहेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को व्रत रहें तथा हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 3 बार जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार। सप्ताह का रत्न मूंगा। आपका लग्न रत्न पन्ना।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की 3 और 4 तारीख अत्यंत लाभदायक है, इन तारीखों में सभी अटके कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होने का योग है। 5 और 6 तारीख भी अच्छी है। 7, 8 और 9 तारीख को सावधानी बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ बहुत कम देगा। वाहन या लोहे से दुर्घटना का योग है। आपके जीवन साथी की उन्नति का योग है। बच्चों की शिक्षा अच्छी चलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य देव को तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें लाल पुष्प और अक्षत डालकर सूर्य देव को प्रातः काल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार सप्ताह का रत्न मूंगा। आज का लग्न रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये पूरा सप्ताह शुभ फलदायक है। जिन जातकों का विवाह अभी नहीं हो पा रहा है, उनके लिए यह ठीक समय है। विवाह के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। सफलता मिल सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को  परास्त कर सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिदेव का पूजन करें। आपका सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार। आपका सप्ताह का रत्न पुखराज या सनेला। आपका लग्न रत्न मूंगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के पास इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके लिए इस सप्ताह की 8 और 9 तारीख विशेष रूप से शुभ है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपके बच्चों की उन्नति होगी। सांस संबंधी बीमारी हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन रविवार। इस सप्ताह का रत्न पुखराज। आपका लग्न रत्न पुखराज।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा है। विशेष तौर पर 3 और 4 तारीख अत्यंत लाभदायक है। इस सप्ताह आपको कार्यालय से अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको इस सप्ताह शारीरिक कष्ट हो सकता है। माताजी का प्यार भी आपको मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई ठीक चलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनि देव को शांत करने हेतु उपाय करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार। सप्ताह का रत्न पुखराज। आपका लग्न रत्न नीलम।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह शुभ समाचार मिलने का योग है। विशेष तौर पर इस सप्ताह आप वाहन या मकान ले सकते हैं। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह का भी योग बन रहा है। भाग्य इस सप्ताह आपका कम साथ देगा।अतः परिश्रम पर विश्वास करें। आपके लिए इस सप्ताह की 5 और 6 तारीख अत्यंत शुभ है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें अक्षत और पुष्प डालकर भगवान सूर्य को प्रातः काल जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार। सप्ताह का रत्न पुखराज। आपका लग्न रत्न नीलम।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदाई है। इस सप्ताह की 7, 8 और 9 तारीख अत्यंत फलदायक है। इस सप्ताह विवाह, वाहन या मकान के लिए एक बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। भाग्य आपका ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह बृहस्पतिवार का व्रत करें तथा बृहस्पति के शांति का उपाय करवाएं। इस सप्ताह का शुभ दिन रविवार। इस सप्ताह का रत्न मूंगा। आपका लग्न रत्न पुखराज। परंतु आप अभी पुखराज ना पहने।

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्म तिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिख कर पूछ सकते हैं।