इस सप्ताह चंद्रमा 5 अप्रैल को 12:11 बजे दिन से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 7 अप्रैल को 5:25 बजे शाम से कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे तथा 9 अप्रैल को 12:58 रात से मीन राशि गोचर करेंगे। इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध मीन राशि रहेंगे तथा शनि मकर राशि में एवं राहु और मंगल वृष राशि में भ्रमण करेंगे। गुरु 5 तारीख तक मकर राशि में तथा 5 को 11:10 बजे रात से कुंभ राशि प्रवेश करेंगे। गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर क्या असर पड़ेगा। शुक्र 9 तारीख तक मीन राशि में रहेंगे तथा 9 अप्रैल को 5:50 बजे रात अंत से मेष राशि गोचर करेंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 5 ,6 और 7 अप्रैल बहुत अच्छे हैं। 8 और 9 अप्रैल भी ठीक है, परंतु 10 और 11 अप्रैल बहुत खराब है। आपको चाहिए कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य जो इस सप्ताह करने आवश्यक हैं, उनको  5, 6 और 7 तारीख को करने का प्रयास करें। इन प्रयासों में आपको 90 प्रतिशत के आसपास सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको चाहिए कि आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय 10 और 11 अप्रैल को ना लें। 10 और 11 अप्रैल को आपको अधिकांश कार्यों में और असफलता मिलेगी। 9 अप्रैल तक आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपको धन प्राप्ति इस सप्ताह में हो सकती है। कार्यालय में आपको सम्मान मिलेगा। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनके विवाह का समय नजदीक आ रहा है। परीक्षा में सफलता का योग है। आपसे अनुरोध है कि आप इस सप्ताह लाटरी आदि में धन न लगाए। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। कष्ट से बचने के लिए आपको चाहिए कि कि आप इस सप्ताह शनिदेव का पूजन करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह 5, 6 और 7 तारीख ठीक है। 8 और 9 तारीख बहुत अच्छी है। 10 और 11 तारीख भी ठीक है। इस प्रकार वृष राशि के जातकों के लिए पूरा सप्ताह अच्छा है। आपको व्यापार में हानि होने की संभावना ज्यादा है। भाग्य एकाएक आपका साथ देगा। आपको या आपके  जीवनसाथी को या प्रेमी या प्रेमिका को कष्ट हो सकता है। वार्तालाप में सावधानी बरतें अन्यथा संबंधों में बहुत कड़वाहट आ सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 5, 6 और 7 अप्रैल बहुत खराब है। 8 और 9 अप्रैल ठीक है। 10 और 11 अप्रैल बहुत अच्छी है। आप द्वारा 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को किए गए कार्यों में से 90 प्रतिशत के आसपास कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। आपके सभी शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे तथा अगर आप प्रयास करेंगे तो वह समाप्त भी हो जाएंगे। वाहन बिजली या लोहे  इत्यादि से आपको इस सप्ताह कष्ट होने की संभावना है। कार्यालय में आपका बहुत अच्छा प्रभाव रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात मानेंगे। आपको चाहिए कि आप  इस सप्ताह शनिवार का व्रत रखें तथा शनि के मंदिर में जा कर पूजा करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 5, 6 और 7 अप्रैल बहुत अच्छे हैं। इन तारीखों में आपके द्वारा किए गए  कार्यों में से 90 प्रतिशत से ऊपर कार्य सफल रहेंगे। आपको इस समय का उपयोग अपने ऐसे कार्यों के लिए करना चाहिए, जिनमें आपको सफलता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक हो। 8 और 9 तारीख बहुत खराब है। 8 और 9 अप्रैल को आप द्वारा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया जाना चाहिए। इन तारीखों में सफलता की उम्मीद 40 प्रतिशत के आसपास ही है। 10 और 11 अप्रैल ठीक है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। इस समय आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस समय का बहुत लाभ उठाएं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर की पहली रोटी  गौ माता को खिलाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 5, 6 और 7 तारीख खराब है। 8 और 9 अप्रैल बहुत अच्छी है। 10 और 11 अप्रैल बहुत खराब है। इस सप्ताह आप का अपने अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि आप वाद-विवाद से बचें। प्रेम प्रसंगों एवं शादी ब्याह के मामले में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम प्रसंग प्रारंभ करने के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है कृपया ध्यान रखें। आपके शत्रु आपके ऊपर आघात करने का प्रयास करेंगे। उन से सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 5, 6 और 7 तारीख ठीक है। 8 और 9 तारीख खराब है। 10 और 11 तारीख बहुत अच्छी है। आपको चाहिए कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्य 10 तारीख और 11 तारीख को करने का प्रयास करें। इस तारीख को किए गए कार्यों में आपको 90 प्रतिशत से ऊपर सफलता मिलेगी। आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। पेट के रोग में वृद्धि हो सकती है। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। परंतु  परीक्षा में आपके अच्छे नंबर आएंगे। प्रेम प्रसंगों एवं शादी में सफलता का योग है। व्यापार में उन्नति हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें तथा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर इसको करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 5, 6 और 7 अप्रैल बहुत अच्छे है। महत्वपूर्ण कार्य और निर्णयों के लिए आपको इन तारीखों का उपयोग करना चाहिए। 8 और 9 तारीख अच्छी है। 10 और 11 तारीख खराब है। 10 और 11 अप्रैल को आप महत्वपूर्ण कार्य कर नहीं कर सकते हैं। इस समय आप जो कार्य करने का प्रयास करेंगे उनमें 40 प्रतिशत कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है, परंतु यह कष्ट मामूली ही होगा। आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप यह प्रयास करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह अच्छा है। 8 और 9 अप्रैल बहुत अच्छे हैं। आपको अपने भाई बहनों से इस सप्ताह एकाएक मदद मिलेगी।दांपत्य जीवन में कष्ट होगा। भरपूर लाभ या धन प्राप्ति का भी योग है। शेयर आदि मैं आपको लाभ हो सकता है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। आपके जो प्रेम संबंध वर्तमान में चल रहे हैं, उनसे बातचीत करते समय आप सावधानी बरतें तथा जो वादे आप करते हैं उनको पूरा करें अन्यथा इन प्रेम संबंधों में खटास आ जाएगी। आपको चाहिए कि सप्ताह मंगलवार को व्रत करें एवं हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इस  सप्ताह 5, 6, 7, 8 और 9 अप्रैल ठीक है। 10 और 11 अप्रैल बहुत अच्छा है। अगर 10 और 11 अप्रैल को आप कोई विशेष कार्य अपने हाथ में लेते हैं तो उसमें सफलता की उम्मीद 95 प्रतिशत होगी।  आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य महत्वपूर्ण निर्णय 10 या 11 अप्रैल को करना चाहिए। आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। कार्यालय में भी आप के मान मर्यादा में वृद्धि होगी। आपके भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी तथा जीवन साथी का आपको पूर्णतया सहयोग मिलेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता पिता से आशीर्वाद ले। अगर माता पिता जी साथ में रहते हैं तो सुबह सुबह उठ के उनके पैर छुए।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए 5, 6 और 7 अप्रैल बहुत अच्छा दिन है। इस दिन में जो भी कार्य करेंगे उसमें से 90 प्रतिशत कार्यों में उनको सफलता मिलेगी। मकर राशि के जातकों के लिए बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है अन्यथा आप किसी से भी लड़ाई कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आपका कम साथ देगा। दुर्घटना हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन प्रातःकाल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर सूर्य देव को मंत्र के साथ जल अर्पण करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि जातकों के लिए 5, 6 और 7 तारीख तारीख बहुत खराब है। 8 और 9 तारीख बहुत अच्छी है। 10 और 11 अप्रैल भी ठीक है। महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए आपको 5 , 6 और 7 तारीख का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए उत्तम समय है। मनचाहे कार्यों में सफलता पाने के लिए अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा। आपका मन करेगा कि आप कोई बड़ा व्यवसाय या कोई बड़ा कार्य अपने हाथ में ले। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उनके विवाह तय होने का समय आ गया है। इस सप्ताह आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। विवाह के इच्छुक जातकों को चाहिए कि वे मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 5, 6 और 7 अप्रैल अच्छे हैं। 8 और 9 अप्रैल बहुत खराब है। 10 और 11 अप्रैल बहुत अच्छे दिन हैं। इन दिनों का उपयोग आपको अपने विशेष कार्य करने के लिए करना चाहिएं। आपको महत्वपूर्ण कार्य 10 और 11 अप्रैल को करने का प्रयास करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर ही घर से बाहर निकले।

Saptahik rashifal

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है तो आप हमारे whatsapp नंबर पर 7566503333 पर अपनी जन्मतिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य कोई परेशानी है तो आप whatsapp नंबर 7566503333 पर लिखकर पूछ सकते हैं।