हाथरस की बिटिया: जयलाल कलेत

राम राज्य चलाने वाले,
सूरत दिखाओ ना?
हाथरस के बिटिया खातिर,
इन्साफ दिलाओ ना?

बलात्कारी दरिंदों को,
फांसी पर चढ़ाओं ना?
हाथरस के बिटिया खातिर,
इन्साफ दिलाओ ना?

हथिनी की मौत पर रोने वाले,
एक बूंद आंसू गिराओ ना?
हाथरस के बिटिया खातिर,
इन्साफ दिलाओ ना?

अंग अंग तोड़कर,जुबां भी काटी,
कैसे जीऐ बिटिया तुम बताओ ना?
हाथरस के बिटिया खातिर,
इन्साफ दिलाओ ना?

तेरे राम राज्य में,कैसा हुकुमत है,
देश की हर बेटी को जरा बताओ ना?
हाथरस के बिटिया खातिर,
इन्साफ दिलाओ ना?

दरिंदों के मौत का कोई,
फरमान तो सुनाओ ना?
हाथरस के बिटिया खातिर,
इन्साफ दिलाओ ना?

जयलाल कलेत
रायगढ़, छत्तीसगढ़