Wednesday, April 24, 2024
Homeभारतचीन को हराकर भारत बना चार साल के लिये ईसीओएसओसी का सदस्य

चीन को हराकर भारत बना चार साल के लिये ईसीओएसओसी का सदस्य

भारत को आर्थिक और सामाजिक परिषद की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में भारत को चुना गया है। भारत ने ईसीओएसओसी के सदस्य के लिये हुये चुनाव में चीन को हराकर ये उपलब्धि हासिल की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने जानकारी दी है कि प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में भारत ने सीट जीती है। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन की सदस्यता के लिये भारत, अफगानिस्तान और चीन ने चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया। भारत 2021 से लेकर 2025 तक चार साल के लिये यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य रहेगा।

टॉप न्यूज