जबलपुर का मदन महल अंडर ब्रिज तीन महीने तक आवागमन के लिए रहेगा बंद

मदन महल अंडर ब्रिज पर आगामी 1 दिसम्बर से सड़क यातायात 3 माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

मदन महल स्टेशन के समीप स्थित मदन महल अंडर ब्रिज तीन महीने तक आवागमन के लिए बंद रहेगा।

जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आवश्यक सुधार कार्य के कारण मदन महल अंडर ब्रिज पर आगामी 1 दिसम्बर से सड़क यातायात 3 माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन के अनुसार उप मुख्य इंजीनियर निर्माण जबलपुर द्वारा दी गई सूचना में कहा गया है कि मदन महल में पुल का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके चलते आगामी 1 दिसम्बर से 3 माह के लिए यहां पर स्थित अंडर ब्रिज से सभी तरह का यातायात को रोका जा रहा है।

इस निर्णय की मंजूरी राज्य सरकार व जिला प्रशासन से भी ली जा चुकी है। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मदन महल अंडर ब्रिज बंद होने की अवधि के दौरान नागरिक शास्त्री ब्रिज या कछपुरा ओवर ब्रिज का उपयोग कर सकते हैं।