पराक्रम दिवस के रूप में मनायी जायेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती से पहले केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जायेगा। नेताजी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत 23 जनवरी को उनकी जयंती से होगी। इन कार्यक्रमों का आयोजन सालभर किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले संस्कृति मंत्रालय ने नेताजी की 125वीं जयंती के आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की थी। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा अनेक नेताजी की जयंती पर अनेक कार्यशाला और एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है।