केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल से होंगे शुरू

Kendriya Vidyalaya Admission Online Registration

केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय की प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा, जबकि दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से शुरू किए जाएंगे।

पहली क्लास के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और 19 अप्रैल 2021 को शाम 7:00 बजे बंद होगा। एडमिशन के लिए अधिक जानकारी https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है।

शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए प्रथम कक्षा मेंकेवीएस ऑनलाइन एडमिशन हेतु ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए निर्देश और आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल ऐप https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन सीटों की उपलब्धता के आधार पर 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल को शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में मंगाए जाएंगे।

ग्यारहवीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स केवीएस की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध होंगे, जिसके अंतर्गत 2021-2022 में एडमिशन के लिए तय शेड्यूल के अनुसार विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2021 तक की जाएगी। सीटों का आरक्षण वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध केवीएस एडमिशन दिशानिर्देश के अनुसार होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय संगठन 1247 केंद्रीय विद्यालयों की श्रृंखला संचालित कर रहा है।