हर्षिता डावर को प्रदान किया गया डॉ सरोजिनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली की कवयित्री हर्षिता डावर को विगत दिनों डॉ सरोजिनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हॉप फाउंडेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि हर्षिता डावर हर महिला के लिए प्रेरणा का एक स्रोत हैं और समाज के लिए उनकी समग्र उत्कृष्टता, उपलब्धियां और अभिनव नेतृत्व सराहनीय है।

द इंडियन पोएट्री वर्ल्ड और भारतीय साहित्य की बेहतरी और कविता के क्षेत्र में मानदंड स्थापित करने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है।