WCRMS की महिला विंग ने चलाया महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए हस्ताक्षर अभियान

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के एनएफआईआर के महामंत्री डॉ एम.राधवैया एवं संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर के निर्देश एवं अशोक शर्मा के मार्गदर्शन के अनुसार वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर मंडल के मडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला मंडल सचिव डीपी अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रागण में महिला कर्मियों की उपस्थिति के साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया।

संघ के कार्यकारी महामंत्री एवं प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में मज़दूर संघ की महामंत्री महिला विंग सविता त्रिपाठी के द्वारा सभी महिलाओं को एकत्रित कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाएं अपने अधिकार को लेकर सजग रहें और कार्यस्थल या घरेलू हिंसा न हो, जिसके लिये महिला कर्मियों को जागरुक किया गया।

इसमें अधिक संख्या में भाग लेकर महिला एवं पुरुष वर्ग ने भी योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम में जोनल संरक्षिका प्रमिला दुबे, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा तिवारी, सहसचिव संगीता सिंह, श्यामकला श्रीवास्तव, खुशबू साहू, स्वाति, अर्चना, बीना, गीता गडवाल, प्रिया, कमला, अजुलिका, संगीता एडला, पूजा कोरी, सुनीता तिवारी, रुपेश गुप्ता, रवि, रोशन सिंह, हर्ष वर्मा, अभिषेक सराठे आदि उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ।