रेलवे एकाउन्ट के सीनियर सुपरवाइजरों को मिला तोहफा, मिला 5400 ग्रेड पे

WCRMS

रेलवे के एकाउन्ट विभाग के सीनियर सुपरवाइजरों को सांतवे वेतन आयोग में यथोचित वेतन लाभ नहीं मिला था, जिसके लिए रेलवे बोर्ड स्तर पर लगातार एनएफआईआर संघर्ष करता रहा।

डब्ल्यूसीआरएमएस के महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि एकाउन्ट विभाग रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ चल लेखा निरीक्षक व वरिष्ठ भंडार लेखा निरीक्षक आदि सुपरवाईरों, जो कि ग्रेड पे 4800 में पदस्थ थे, उनको 4 साल पूर्ण होने पर 5400 रू का ग्रेड पे दिये जाने के लिए एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष व संघ के अध्यक्ष डॉ आर.पी. भटनागर तथा एनएफआईआर के महामंत्री डॉ एम. राघवैय्या ने उक्त मुद्दे को लगातार अनेको बार रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाया तथा उक्त वेतन 1 जनवरी 2016 से दिये जाने की लगातार मांग की।

अंततः एनएफआईआर और रेलवे मज़दूर संघ की वर्षों की मेहनत रंग लाई और विगत दिवस रेलवे बोर्ड ने एनएफआईआर और रेलवे मज़दूर संघ की मांग को मानते हुए एकाउन्ट विभाग के SSO , Sr. TIA व Sr. ISA को 4800 ग्रेड पे में चार साल सेवा पूर्ण होते ही 5400 ग्रेड पे देने के आदेश जारी कर दिये जो कि 1 जनवरी 2016 से लागू होंगे।

संघ के कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, संयुक्त महामंत्री एस.के. वर्मा, सहायक महामंत्री एस.के. सिन्हा, मंडल अध्यक्ष एस.एस. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, दीना यादव, जे.पी. मीना, आर.ए. सिंह, दीपक केसरी, एस.आर. बाउरी, रोशन यादव, हर्ष वर्मा, अजय तिवारी, मंदीप सिंह, अनिल चौबे आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त आदेश के बाद हजारों कर्मचारियों को वेतन लाभ के साथ एरियर्स राशि का भुगतान होगा।