WCREU की मुख्यालय महिला शाखा ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

International Women's Day

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन जबलपुर की मुख्यालय महिला शाखा द्वारा शुक्रवार 5 मार्च को यूनियन के मुख्यालय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया एवं समस्त महिला कर्मचारियों को यूनियन की और से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।

इस कार्यक्रम की आयोजन महिला विंग द्वारा किया गया, जिसका संचालन पश्चिम मध्य रेलवे की महिला विंग की संयोजक पुष्या द्विवेदी द्वारा किया गया। इस आयोजन में महिला विंग से श्रीमति लीना दयाल, सीमा दुबे, तरण, संगीता तिवारी, निशिता, पूनम, निधि, रितु, कविता, हेमा, कंचन, श्रद्धा, राजकिशोरी, सृष्टि, पूजा, सुषमा, गंगी, सारा, अनुशंसा एवं मुख्यालय की समस्त विभाग की महिला कर्मचारियों ने भाग लिया एवं महिला एकता को मजबूत बनाने के लिये सभी ने संदेश दिया।