महिला दिवस पर WCRMS का आयोजन: महिला सशक्तीकरण में ही राष्ट्र की प्रगति

WCRMS organized on Women's Day

महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रमुखता के साथ महिला सुरक्षा एवं जागरुकता के उद्देश्य को लेकर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उमंग सामुदायिक भवन में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

संघ की महामंत्री महिला विंग श्रीमति सविता त्रिपाठी, अशोक शर्मा महामंत्री व मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल सयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, एसके वर्मा, सहा. महामंत्री एस.के. सिन्हा के सहयोग से श्रीमति अशोका विश्वास, अध्यक्ष डब्ल्यूडब्ल्यओ, मधु सिंह, सचिव डब्ल्यूडब्ल्यओ श्रीमति ललिता दिवाकर, अंजलि मिश्रा, कोषाध्यक्ष डब्ल्यूडब्ल्यओ, रश्मि द्विवेदी, डीएसटी, प्रविणा पांडे, नम्रता पालीवाल के साथ समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सम्मेलन का शुभारंभ करते हुये मुख्य अतिथि श्रीमति अशोका विश्वास अध्यक्ष डब्ल्यूडब्ल्यओ एवं डब्ल्यूडब्ल्यूओ सचिव मधु सिंह ने महिलाओं के विश्वव्यापी महिला सशक्तीकरण अभियान पर प्रकाश डालते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण में सही राष्ट्र की उन्नति व प्रगति में नई उंचाईयों पर पहुंच सकता है, ऐसा कोई क्षेत्र वर्तमान में अछूता नहीं है।

उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं अपनी सकिय भागीदारी नहीं कर रही है बस जरुरत है आत्मस्वाभिमान की। विशिष्ट अतिथि श्रीमति ललिता दिवाकर ने कहा कि अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किया कि विश्व में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। ऐतिहासिक काल से ही अनेक विदुषी प्रशासनिक कुशल एवं मेंधावी महिलाएं अपने गौरवशाली कृतित्वों को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराती आई है।

महामंत्री अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएफआईआर डब्ल्यूसीआरएमएस में महिला कर्मचारियों के लिये अनेको कार्य कराये है। 735 दिन चाइल्ड केयर लीव की सुविधा, मेटेनीटी लीव की सुविधा, उनकी देखरेख के लिये पैटेनीटी लीव की सुविधा रनिंग रुम में पृथक व्यवस्था, रेस्ट आउस में पृथक कमरा, महिला चेंजिग रुम आदि अनेको सौगाते दिलाई है और उनके हक के लिये संघ लगातार संघर्षरत है।

डीपी अग्रवाल ने कहा कि रेल प्रगति में रेल महिला कर्मचारी, पुरुष कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है। नारी शक्ति पूरे विश्व में परचम फैला रही है वो दिन दूर नहीं जब महिलों की तादाद पुरुषो की बराबरी पर होगी। कार्यक्रम के अंत में संघ की ओर से उपस्थित महिलाओं को उपहार स्मृति चिंह सम्मानित किया गया।

कार्यकम में दुर्गा तिवारी, एडलिन पलिया, बीना सिंह, कमला, श्यामकला श्रीवास्तव, रिनी, योगिता, श्रीमति निशा माल्या, राखी जाटव, सिया पचौरी, खुशबू साहू, रोशनी, अंजली, शिखा, सरला, अनिता, बीना सिंह, आरती रैकवार, पूजा विस्ट, ज्योति समेत लगभग 500 महिला कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही एवं संघ पदाधिकारी रोशन यादव, आर.ए. सिंह, हर्ष वर्मा, रुपेश गुप्ता, मंदीप सिंह, अनिल चौबे, लेखराज वैरवा, एस.आर. बाउरी, डी.एन. यादव, एस.के.सिन्हा, संतोष त्रिवेणी, के.के. साहू , बॉबी धौलपुरी आदि उपस्थित रहे।