कांग्रेस-सपा के दिग्गजों को टक्कर देंगे भाजपा के ये प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने 16वीं सूची आज जारी कर दी है इस सूची में 6 प्रत्याशियों के नाम हैं जिसमें पांच उम्मीदवार उत्तर प्रदेश और एक प्रत्याशी महाराष्ट्र का है। भाजपा ने अपनी इस सूची में उत्तर प्रदेश की पांच हाई प्रोफाइल सीटों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं, जो कांग्रेस और सपा के दिग्गजों को टक्कर देंगे। पार्टी ने फिरोजाबाद से डॉ चंद्रसेन जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, मछलीशहर से पीवी सरोज को टिकट दिया है।
भाजपा की नई सूची के अनुसार भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आजमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती देंगे। वहीं मैनपुरी संसदीय सीट पर प्रेम सिंह शाक्य मुलायम सिंह यादव को टक्कर देंगे। इसके अलावा रायबरेली संसदीय सीट से सोनिया गांधी के मुकाबिल भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।