आईपीएल 2020: आरसीबी को दी मुंबई इंडियंस ने मात, प्लेऑफ में पहुंचना तय

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में प्रवेश लगभग तय हो गया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 164 रन बनाए। आरसीबी की ओर से देवदत्त पडीक्कल ने 45 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनके अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया।

जवाबी पारी खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की तीन ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिये।

इस जीत के बाद मुंबई 12 मैचों में 16 अंक के साथ शीर्ष पर है, जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 14 अंक है लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है।