IPL 2020: मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार जीत

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में मुंबई की यह 9वीं जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। दिल्ली की ओर से श्रेयस अय्यर ने 25 और ऋषभ पंत ने 21 रनों का योगदान है।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की। बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं बोल्ट ने अपने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नाथन कुल्टर नाइल और राहुल चहर ने भी 1-1 विकेट चटकाए।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिये गए 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 14.2 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ इशान किशन ने 47 गेंदो में नाबाद 72 रन बनाए। वहीं डिकॉक ने 28 गेंदों में 26 रन बनाये।