IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 3 विकेट से मात

IPL 2021 neews

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के सातवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर पर 147 रन बनाए थे।

जवाबी पारी खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दो गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर डेविड मिलर ने 43 गेंदो में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं क्रिस मॉरिस ने 18 गेंदो में चार छक्कों की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए। दिल्ली के लिए आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदो पर 51 रनों रन बनाये। उनके अलावा डेब्यू मैन ललित यादव ने 24 गेंदो में तीन चौको की मदद से 20 रन बनाए. टॉम कर्रन ने 16 गेंदो में 21 और क्रिस वोक्स ने 11 गेंदो में नाबाद 15 रन बनाए।

राजस्थान के लिए जयदेव उनादकट ने 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके, वहीं क्रिस मॉरिस को एक सफलता मिली।