मध्य प्रदेश खो खो संघ ने किया नितिन कोरी का सम्मान

Nitin kori

मध्य प्रदेश खो-खो संघ के तत्वावधान में पावर लिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त नितिन कोरी का सम्मान समारोह मंगलवार को महाराष्ट्र व्यायाम शाला में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय खो-खो महासंघ के सचिव एम एस त्यागी एवं पंडित योगेंद्र दुबे, संजय यादव, विनोद पोद्दार, किशन रायखेडे, राजेश जगाती के विशिष्ट अतिथि रहे।

अतिथियों ने नितिन कोरी को पुष्पमाला श्रीफल शाल से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश खो-खो संघ एवं मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के खिलाड़ी एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, गोविंद बिल्तरे, दिनेश मिश्रा, चंद्रशेखर स्वामी, गिरीशकांत मिश्रा, अरविंद भारती, हेमलता तिवारी, मंसूर बैग, डीके तिवारी, देवेंद्र राजपूत, पवन श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, सुषमा घोंगड़े, वास् कोरी, राजन प्यासी, सतनाम सिंह, श्याम नारायण तिवारी, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण किया गया, साथ ही समस्त अतिथियों द्वारा नितिन कोरी को मिष्ठान खिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन दिनेश मिश्रा ने किया।