राष्ट्रीय किक चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

दिल्ली फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विगत 8 नवंबर को आयोजित की गई ऑनलाइन मार्शल आर्ट किक टेस्ट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में शहर के फ्लाइंग किक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने-अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे।

खिलाड़ियों को गुरुवार को इंदिरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में मध्य प्रदेश फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नगर निगम जबलपुर गुड्डू नबी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व शाला संचालक एमपी शर्मा के साथ ही मानव क्रीड़ा एवं कला अकादमी के संस्थापक व अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार यादव की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल व अधिकारी के रूप में सुश्री शिवानी बेन, जय राज चौधरी, विक्रम राजपूत, शशांक सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

इस दौरान इन सभी अधिकारियों व विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व खेल किट के साथ पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी के नाम निम्नानुसार हैं-
विमंश धीर, मानवराज यादव, मानवी यादव, आराध्य रजक, प्रथमेश मिश्रा, दीपेश सेन, निहाल लोधी, आयुषी गोटिया, आदित्य शर्मा, प्रियांश सोनी, शाश्वत दीक्षित, आयुष शर्मा, प्रेरणा ठाकुर, अंशिता रॉय, अमिष्का रॉय, साक्षी जयसवाल, श्रुति तिवारी, तिथि चटर्जी, रियांशी कुमारी, कंचन गुप्ता, खुशल हुरमाले, कुशाग्र गुप्ता, शिवानी बेन, तिलकांजलि पांडेय, जयराज चौधरी, सिरिल श्रीवास, सात्विक कुर्मी, करीम खान, श्यामधर साकेत, तारा साकेत, आदिल अहमद कुरैशी, हिमांशु पनिका, मयंक त्रिवेदी, दिव्यांशी वेरदिया, अंशिका पवार, बृजेश वेरदिया, झामसिंह तेकाम।

रजत पदक-
विवान धीर, श्रुति तिवारी, उन्नति जाटव, मानस दुबे।

कांस्य पदक-
शिव प्रताप सिंह तोमर।