महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने की अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी ने इन्स्टाग्राम पर लिखा कि आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आज 19:29 बजे के बाद से मुझे रिटार्यड माना जाए।

इसके तुरंत बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। धोनी की तरह रैना ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की। रैना ने लिखा कि आपके साथ प्यारा खेलकर बहुत अच्छा लगा पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द।