पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

समता पार्टी के संस्थापक, और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का आज मंगलवार की सुबह 7 बजे 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जॉर्ज फर्नांडिस पिछले कुछ दिनों से वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय से बीमार होने की वजह से वे सार्वजनिक जीवन से दूर थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने रक्षा, उद्योग सहित अनेक महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला था। वे अटल जी की सरकार में रक्षामंत्री थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जॉर्ज साहब ने भारत के बेस्ट राजनीतिक लीडरशिप की अगुवाई की, उनका योगदान काफी अहम रहा है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया है।