देश के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी, ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने विभिन्न श्रेणियों में उच्च शैक्षणिक संस्थानों का पांच विभिन्न व्यापक मानकों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर इंडिया रैंकिंग 2020 जारी की।
यह भारत में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की इंडिया रैंकिंग का लगातार पांचवा संस्करण है। वर्ष 2020 में पहले की नौ रैंकिंग के अलावा डेंटल श्रेणी को पहली बार शामिल किया गया, जिससे इस साल कुल श्रेणियों की संख्या दस हो गई है।
देश के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस रैंकिंग से छात्रों को कुछ मापदंडों के आधार पर विश्वविद्यालयों का चयन करने में मदद मिलती है। इससे विश्वविद्यालयों को विभिन्न रैंकिंग मापदंडों पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अनुसंधान एवं सुधार के क्षेत्रों में खामियों की पहचान करने में मदद मिलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संस्थानों की रैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में उच्च रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक भावना पैदा करती है।

इंडिया रैंकिंग 2020 के शीर्ष 10 संस्थानों की सूची इस प्रकार है-

ओवरऑल-
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
2. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
8. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
10. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

विश्वविद्यालय-
1. भारतीय विज्ञान संस्थान,बेंगलुरु
2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली
3. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी
4. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
5. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
6. हैदराबाद विश्वविद्यालय
7. कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
8. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल
9. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
10. जामियामिलियाइस्लामिया, नई दिल्ली

अभियांत्रिकी-
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
9. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर

प्रबंधन-
1. भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
3. भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
4. भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
6. भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड
7. भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
9. ज़ेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई)
10. प्रबंधन विकास संस्थान, गुरुग्राम

महाविद्यालय-
1. मिरांडा हाउस, दिल्ली
2. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली
3. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
4. सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली
5. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
6. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
7. सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता
8. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिरा, हावड़ा
9. हंस राज कॉलेज, दिल्ली
10. पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर

फार्मेसी-
1. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
2. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
3. हिंदू कॉलेज, दिल्ली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली
4. संस्थान रासायनिक प्रौद्योगिकी, मुंबई
5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद
6. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
7. मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपी
8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद
9. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
10. पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर

मेडिकल-
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

वास्तुकला-
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
3. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट

कानून
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
3. नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद

दंत चिकित्सा-
1. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज
2. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी
3. डॉ डी वाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे