विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में प्रतिष्ठित महिलाओं के नाम पर 11 चेयर्स की घोषणा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कल सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा महिलाओं को प्रोत्‍साहन, महिला सशक्तिकरण और युवा महिला अनुसंधानकर्ताओं को उचित पहचान देने के लिए विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भारतीय महिलाओं के नाम पर 11 चेयर्स की घोषणा की है।
इन 11 चेयर्स को कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, प्रतिरक्षा विज्ञान, फाइटोमेडिसिन, जैव रसायन, चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान, भू-विज्ञान और मौसम विज्ञान, अभियांत्रिकी, गणित, भौतिकी और मौलिक अनुसंधान सहित अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों में गठित किया गया है। गठित की गई चेयर्स में से एक विख्यात मानव विज्ञानी डॉ इरावती कर्वे के नाम पर भी है।
केंद्र सरकार ने डॉ अर्चना शर्मा (1932-2008) प्रसिद्ध साइटोजेनेटिस्ट, कृषि और संबद्ध अनुसंधान, डॉ जानकी अम्मल (1897-1984) द पायनियरिंग बोटनिस्ट, जैव प्रौद्योगिकी, डॉ दर्शन रंगनाथन (1941-2001) ऑर्गेनिक केमिस्ट, प्रतिरक्षा विज्ञान, डॉ आशिमा चटर्जी (1917-2006) केमिस्ट पार एक्सीलेंस, जैविक रसायन, फाइटोमेडिसिन, डॉ कादम्बिनी गांगुली (1861-1923) मेडिसन, डॉ इरावती कर्वे (1905-1970) मानवों पर अध्ययन, नृविज्ञान, डॉ अन्ना मणि (1918-2001) प्रमुख भारतीय मौसम वैज्ञानिक, मौसम-विज्ञान, डॉ राजेश्वरी चटर्जी (1922-2010) कर्नाटक राज्य की प्रथम महिला अभियंता, अभियांत्रिकी, डॉ रमण परिमाला (बी.1948) गणितज्ञ (भटनागर पुरस्कार, 1987), गणित, बिभा चौधरी (1913-1991) भौतिक विज्ञान, कमल रणदिवे (8 नवंबर 1917-2001) बायोमेडिकल रिसर्च (मेडिसन) के नाम पर चेयर की घोषणा की है।