अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लूक को दिया जाएगा इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार

स्टाकहोम में स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज के पैनल ने इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लूक को दिए जाने की घोषणा की है।

लुईस ग्लूक को उनकी बेहतरीन काव्यात्मक आवाज के लिए इस साल का नोबल दिया गया है। नोबल पुरस्कार समिति ने कहा है कि उनकी आवाज खूबसूरत होने के साथ-साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है।

नोबल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है।