इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्यौहार के अंतर्गत 20 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी का व्रत है। हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। 21 अक्टूबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी को उपांग ललिता व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में माँ त्रिपुर सुंदरी की पूजा की जाती है। 22 अक्टूबर को सरस्वती आवाह्न पूजा है। माँ सरस्वती की वर्ष में दो बार पूजा की जाती है। पहली बार बसंत पंचमी को दूसरी बार नवरात्र के सातवें दिन। 23 अक्टूबर को निशा पूजा, 24 को महाष्टमी तथा 25 को दुर्गा नवमी है।

इसके अलावा 19 अक्टूबर को 10:58 बजे दिन से रात के अंत तक एवं 24 अक्टूबर को 6:18 बजे प्रातः से रात के अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।

वहीं 19 अक्टूबर को ही 5:17 बजे से रात अंत से 20 अक्टूबर को 4:13 शाम तक तथा 23 अक्टूबर को 11:40 दिन से 11:19 बजे रात तक भद्रा काल है ।भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

इस सप्ताह शुक्र 23 अक्टूबर को 12:21 बजे दिन से कन्या राशि में भ्रमण करेंगें।। उनका यह भ्रमण अपनी नीच राशि में है, जिसके का कारण उनकी शक्ति में कमी आएगी। परंतु नीच भंग राजयोग बनने के कारण मेष मिथुन कर्क कन्या तुला धनु मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह गमन फलदाई होगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 19 और 20 तारीख ठीक नहीं है। 21, 22, 23, 24, 25 तारीख ठीक है। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका साथ देगा। परंतु 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। इस समय आपके शासकीय कार्य होने का बड़ा अनुकूल समय है। 23 तारीख की दोपहर के बाद से 24 एवं 25 तारीख को शासकीय कार्यों में आपको एकाएक सफलता मिल सकती है। कर्मचारियों का अपने अधिकारियों से एकाएक सहयोग मिल सकता है। पत्नी या पति से आपके संबंधों में किसी वजह से परेशानी आ सकती है। व्यापार में भी परेशानी हो सकती है। बच्चों से कोई विशेष सहयोग नहीं मिलेगा। शत्रु आपके परास्त होंगे। इस पूरे सप्ताह आप भगवान भुवन भास्कर सूर्य को प्रातः काल तांबे के लोटे से जल लेकर अर्पण करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 19 और 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 23 की दोपहर के बाद से 24 से 25 तारीख ठीक है। 24 एवं 25 तारीख को एकाएक भाग्य से कुछ फायदा हो सकता है। पति पत्नी के बीच में मत विभिन्नता रहेगी। शरीर रोगी हो सकता है। शत्रु आक्रमक हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय अनुकूल नहीं है। आप प्रातः काल सूर्य देव को तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें अक्षत एवं लाल पुष्प डालकर जल अर्पण करें। साथ ही इस सप्ताह आप सोमवार से मोती की माला धारण करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 19 एवं 20 तारीख ठीक नहीं है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय अत्यंत अच्छा है। 23 की दोपहर के बाद से 24 में 25 तारीख भी ठीक नहीं है। आपको अधिकारियों से सहयोग कम मिलेगा। पति पत्नी के रिश्ते बहुत अच्छे रहेंगे। पुत्रों से तकरार हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। पराक्रम में  कमी आएगी। प्रातः काल माता पिता के पैर छूकर के ही घर से बाहर निकले।

कर्क राशि
कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह की 19 एवं 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय ठीक नहीं है। 23 की दोपहर के बाद से 24 एवं 25 तारीख का समय ठीक है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का योग है। संभवतः धन प्राप्ति 23 तारीख की दोपहर के बाद से 24 या 25 तारीख को एकाएक होगी। जनप्रतिनिधियों को जनता से सहयोग नहीं मिलेगा। पुत्र-पुत्रियों से भी आपको सहयोग नहीं मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई खराब होगी। स्वास्थ्य में लाभ होगा। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 19, 20 तारीख ठीक है। 21, 22 एवं 23 तारीख तक का समय अच्छा है। 23 की दोपहर के बाद से 24 एवं 25 का समय खराब है। जनप्रतिनिधियों का जनता में पैठ  बढे़गी। नसों में दर्द हो सकता है। बच्चों से बहुत मदद मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई लिखाई भी ठीक चलेगी। किसी अच्छे  ब्राह्मण से शुक्र का जाप करवाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 19, 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। 23 तारीख की दोपहर के बाद से 24 एवं 25 तारीख भी अच्छी है। धन की प्राप्ति 21, 22 एवं 23 तारीख को संभव है। 24 या 25 तारीख को बच्चों से एकाएक सुख मिलेगा। पति-पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। भाग्य साथ नहीं देगा।किसी काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 19 और 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख अच्छी है। 24 एवं 25 तारीख भी अच्छी है। आपको इस सप्ताह जो कुछ मिलेगा वह अपने कर्मों से मिलेगा। भाग्य के भरोसे ना रहें। स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। कन्फ्यूजन के कारण आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है। पति पत्नी के बीच में संबंध अच्छे रहेंगे। पूरे सप्ताह आप गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 19, 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा है। 23 तारीख के दोपहर के बाद से एवं 24 25 तारीख को कोई भी काम एकाएक बन सकता है। व्यापारियों को व्यापार में 23 तारीख की दोपहर से तथा 24, 25 तारीख को लाभ होगा। 19, 20 तारीख को स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंधों पर ध्यान दें। चिड़ियों को दाना चुगायें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 19, 20 तारीख खराब है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय उत्तम है। 23 तारीख की दोपहर के बाद से 24 और 25 तारीख को धन प्राप्ति की संभावना है। 23, 24 एवं 25 तारीख को राज्य से अत्यंत सहयोग मिलेगा। जनप्रतिनिधियों का जनता में कम सम्मान होगा शत्रुओं से टकराहट होगी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शनि देव का पूजन करवाएं। चंद्र राशि कुंडली देखने वालों के लिए साढ़े साती चल रही है। अगर परेशानियां बढ़ रही हो तो किसी अच्छे ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति हेतु उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 19 और 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय खराब है। इस समय खर्चे बहुत होंगे। 24 और 25 तारीख का समय ठीक है। इस सप्ताह आपको राज्य से सहयोग नहीं मिलेगा। अतः अधिकारियों से बातचीत करने में सावधानी बरतें। पुत्र एवं पुत्रियों से भी संबंधों में सावधानी बरतें। भाग्य से फायदा नहीं मिलेगा ।अतः सावधान रहें। 23 तारीख की दोपहर के बाद से भाग्य में परिवर्तन आ सकता है। सूर्य का जाप करें। चंद्र राशि कुंडली देखने वालों के लिए साढ़े साती चल रही है अगर परेशानी आ रही हो तो साढ़ेसाती को शांत कराने का उपाय करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 19 और 20 तारीख ठीक है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय भी ठीक है। 23 तारीख की दोपहर के बाद से एवं 24, 25 तारीख खराब है। भाग्य आपका साथ पूरे सप्ताह नहीं देगा। एक्सीडेंट से सावधान रहें। इस सप्ताह आपको धन लाभ हो सकता है। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें। चंद्र राशि  से राशिफल देखने वालों के लिए साढ़ेसाती चल रही है। अगर विशेष परेशानी हो तो किसी अच्छे ज्योतिषी से साढ़े साती की शांति का उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 19 और 20 तारीख सामान्य है। 21, 22 एवं 23 तारीख की दोपहर तक का समय बहुत अच्छा है। इस समय कांट्रेक्टर अपने बिल पास करवाने हेतु पूर्ण प्रयास करें। सफलता मिलेगी। शासन से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपकी बात को तवज्जो देंगे। एकाएक धन प्राप्ति का की संभावना है। 23 तारीख के उपरांत आपके पति या पत्नी को कष्ट रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य कम ठीक रहेगा। पूरे सप्ताह घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडेय
आसरा ज्योतिष, सागर
मध्य प्रदेश

You Tube adress
https://www.youtube.com/c/AasraJyotish/